बड़ी खबर निकलकर सामने आई है प्रशांत किशोर को बेवर जेल से बाहर निकाल दिया गया है मिली जानकारी के मुताबिक प्रशांत किशोर को जमानत मिलने के बाद उन्होंने बॉन्ड भरने से इनकार किया था जिसके बाद उनको न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजा गया था… लेेकिन प्रशांत किशोर बेऊर जेल से बाहर निकल गए हैं …
जानकारी के मुताबिक, प्रशांत किशोर के बेऊर जेल जाने के बाद कोर्ट ने बिना कोई शर्त के प्रशांत किशोर को जमानत दे दी है,जिसके बाद प्रशांत किशोर बेऊर जेल से बाहर निकले हैं ..
बता दें कि प्रशांत किशोर को कोर्ट ने पेश होते ही बॉन्ड के आधार पर जमानत दे दी थी, लेकिन प्रशांत किशोर ने सर्शत जमानत लेने से इंकार कर दिया था,जिसके बाद प्रशांत किशोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था … लेकिन अब कोर्ट ने बिना को शर्त प्रशांत किशोर को जमानत दे दी है …
आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को सोमवार सुबह पुलिस ने उठाया था, जिसके बाद पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया था … लेकिन आमरण अनशन जेल में जारी रखने का ऐलान प्रशांत किशोर ने जेल जाने से पहले किया …
खबर अपडेट हो रही है …
