Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesटॉप न्यूज़बिहारराष्ट्रीय

“नाथनगर में ध्वस्त हो जायेगा MY समीकरण”

नाथनगर उपचुनाव में इस बार माय समीकरण ध्वस्त हो जायेगा । ये बात आज भागलपुर में प्रेस-वार्ता करते हुए बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री एवं भागलपुर जिले के प्रभारी मंत्री डा.अशोक चौधरी ने कही ।

अशोक चौधरी ने कहा कि पिछले 5-6 दिनों के क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों का रुझान पूरी तरह से राजग प्रत्याशी के पक्ष में दिखा । हमारे प्रत्याशी लंबे समय से एक कार्यकर्ता के रूप से लोगों के बीच सक्रिय रहे हैं और इसी कारण से सभी जाति के लोगों में इनकी क्षवि साफ-सुथरी है, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सात निश्चय योजना के तहत घर-घर बिजली, हर घर नल-जल योजना के पहुँचाने से आम जनों में हमारे प्रत्याशी के पक्ष में सकारात्मक माहौल है ।महागठबंधन के दलों में आपसी नूराकश्ती चल रही है और इनके प्रत्याशी दूसरे नंबर पर आने की लड़ाई लड़ रहे हैं ।

अशोक चौधरी ने कहा कि नाथनगर में पिछले एक सप्ताह के जनसंपर्क के दौरान अल्पसंख्यक बिरादरी और यादव बाहुल्य गाँवों में भी लोगों का झुकाव हमारे प्रत्याशी के पक्ष में पूरी तरह दिखा और इसलिए मैं ये बात दावे के साथ कह सकता हूँ कि नाथनगर में माय समीकरण पूरी तरह से ध्वस्त हो जायेगा और राजग प्रत्याशी की जीत पूरी तरह सुनिश्चित है ।
प्रेस-वार्ता में जद यू के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, लोजपा के जिला अध्यक्ष अमर कुशवाहा, युवा जद यू के राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार झा, भागलपुर के महापौर सीमा साह, उप महापौर राजेश वर्मा, जिला परिषद की उपाध्यक्ष आरती यादव, जिला जद यू के प्रवक्ता शिशुपाल यादव सहित अनेक नेता उपस्थित थे ।

Related posts

सिवान जंक्शन पर अपराधियों ने दिनदहाड़े रेल यात्री को मारी गोली, यात्रियों में दहशत का माहौल

Bihar Now

तेजस्वी यादव पहुंचे एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर

Bihar Now

Breaking : नीतीश की पुलिस का योगी मॉडल… सिपाही को मारकर भाग रहे दो अपराधी एनकाउंटर में ढेर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो