Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking: हत्या से आक्रोशित लोगों का जबरदस्त हंगामा, कई गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त, छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका…

शव को सड़क पर रखकर कर रहे प्रर्दशन, मुआवजे की मांग…

बर्थडे पार्टी से लौट रहे दोस्तों को अपराधियों ने मारी गोली, एक मौत…

हंगामा कर रहे लोगों ने कई गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त, भारी पुलिस बल तैनात..

बड़ी खबर आरा से आ रही है जहां हत्या से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जबरदस्त हंगामा कर रहे हैं… लोगों ने मुआवजे की मांग के साथ आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.. लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त भी कर दिया है.. हालांकि मौके के नजाकत को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच कर स्थिति नियंत्रण करने में जुट गई है…

बता दें कि बुधवार देर रात बर्थडे पार्टी से लौट रहे दोस्तों को अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई और दो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है…

वहीं घायल दोस्तों का कहना है कि अपराधी किसी और को गोली मारने के बजाय हम लोगों को मारी दिया… हालांकि मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जिनके यहां बर्थडे पार्टी था, उनकी इसमें संलिप्तता है…

बुधवार की देर रात बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने बर्थडे पार्टी से लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को ताबड़तोड़ गोली मार दी।जिसमें एक की मौत हो गई।जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गये।घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।जा

के अनुसार मृतक रामबाबू रजक का पुत्र रंजीत कुमार रजक है।जबकि जखमियों में शिवाधार गोड़ का पुत्र मुन्ना कुमार एवं कन्हैया चौधरी का पुत्र मुकेश कुमार है।सभी टाउन थाना क्षेत्र के बराहबतरा गांव निवासी हैं।वही जख्मी मुन्ना कुमार ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव बर्थडे पार्टी में गया था।जब वह बुधवार की देर रात अपने दोनों दोस्तो के साथ बाइक से वापस घर लौट रहे था।उसी दरमियान जगवालिया एवं पिरौटा के बीच एक बाइक सवार रहे तीन हथियारबंद अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी।जिसमें तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये।इसके बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने देख रंजीत कुमार रजक को मृत घोषित कर दिया।जबकि दोनों जखमियों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।

वही जख्मी मुन्ना कुमार ने बताया कि गोली मारने के बाद अपराधियों ने कहा कि गलत आदमी को हमलोगों ने गोली मार दी है।इसके बाद वह बाइक स्टार्ट कर फरार हो गये।हालांकि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई।घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।इस हादसे के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल था।

इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने टाउन थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर शिवगंज मोड़ पर सड़क जाम कर के मृतक और घायलों को मुआबजा दिलाने की मांग कर शव को के साथ सड़क जाम कर कर रहे है हंगामा वही कही गाड़ियों को भी किया क्षतिग्रस्त।

राकेश कुमार, बिहार नाउ,आरा

बक

Related posts

COVID-19 की प्रसार की रोकथाम हेतु पूर्व मध्य रेल ने किया व्यापक इंतजाम…

Bihar Now

मोतिहारी में बाढ़ के पानी में डूबने से दो बच्ची की मौत, शव को सड़क पर रखकर आक्रोशित लोगों ने की मुआवजे की मांग…

Bihar Now

Breaking : चुनाव से ठीक पहले दरभंगा में निर्दलीय प्रत्याशी को मारी गोली, हालत नाज़ुक…चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दावों पर खड़े हुए सवाल ?….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो