Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहार

मोतिहारी में बाढ़ के पानी में डूबने से दो बच्ची की मौत, शव को सड़क पर रखकर आक्रोशित लोगों ने की मुआवजे की मांग…

मोतिहारी के सुगौली प्रखंड के चीलझपटी में बाढ के पानी में डूबने से दो बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। घटना के बाबत बताया जाता है अपने बथान से खाना खाने के लिए घर जा रही बच्चियों की पैर फिसलने से गहरे पानी में जा गिरी। जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं साथ मे जा रही एक अन्य बच्ची भी पानी में डूब गई। जो मुज के झुर में जा फंसी। जिसके चिल्लाने के बाद स्थानीय ग्रामीण पहुंचे और उसे सुरक्षित निकाला गया।

वहीं ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया। मृतका थाना के चीलझपटी गांव निवासी अमर यादव की पुत्री रुपाली कुमारी(10) एवं उमेश यादव की पुत्री पूजा कुमारी(14) बताई गई है। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो गया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने दोनों शव को मुख्य मार्ग पर रख चीलझपटी के समीप राजमार्ग को जाम कर दिया। जिससे आवागमन बाधित हो गया है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि सिकहना नदी के बांध का मरम्मत नहीं होने से गांव में भयानक बाढ़ आई है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विवेक जायसवाल सबल पहुंच आक्रोशित लोगों को समझाने में जूटे है।

विवेक कुमार, बिहार नाउ, मोतिहारी

Related posts

मुख्यमंत्री को‌ कौन खिला रहा जहरीला पदार्थ ?… “नीतीश के करीबी उनके दुश्मन, खिलाया जा रहा जहरीला पदार्थ’, जीतन राम मांझी का बड़ा दावा…

Bihar Now

चंद घंटों में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जदयू नेता की हत्या मामले में आया नया मोड़

Bihar Now

हथियार के बल पर लाखों की लूट, फायरिंग करते हुए मौके से फरार हुए अपराधी

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो