Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

NEET परीक्षा को लेकर EOU की एडवाइजरी, शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी….

पटना: बिहार आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा साइबर अपराधों के रोकथाम के लिए लगातार साइबर जागरूकता अभियान पूरे बिहार में नोडल संस्था के द्वारा चलाया जाता है.

वहीं खुद पुलिसकर्मियों के द्वारा भी इसे चलाया जाता है. इस साल 4 मई को नीट की परीक्षा का आयोजन किया जाना है, जिसको लेकर आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा कई गाइडलाइन जारी किए गए हैं.

आगामी 4 मई को होने वाले नीट परीक्षा को लेकर आर्थिक अपराध इकाई ने साफ तौर से छात्रों से जागरूक रहने को कहा है. वहीं जालसाजों के द्वारा परीक्षा के संबंध में अफवाह, भ्रम फैलाने से इनकार नहीं किया जा सकता है.

उनके द्वारा फर्जी फोन कॉल और विभिन्न सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम व्हाट्सएप और अन्य के माध्यम से अभ्यार्थियों के बीच परीक्षा से संबंधित गलत अफवाह फैलायी जा सकती है. जिसको लेकर आर्थिक अपराध इकाई की टीम पूरे तरीके से अपनी नजर बनाए हुए है.

यह भी बताया गया है कि साइबर अपराधी के द्वारा परीक्षा के प्रश्न पत्र, उत्तर पत्र उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों से पैसे की ठगी भी की जा सकती है. जिसको लेकर सभी अभ्यर्थी और अभिभावक सतर्क रहे. साफ तरीके से कहा गया है कि नीट परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्र, उत्तर पत्र उपलब्ध कराने को लेकर परीक्षार्थी को फर्जी कॉल आ सकते हैं. उन्हें सोशल मीडिया और ईमेल पर ऐसे मैसेज आए और पैसे मांगने की बात कहें तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना या साइबर थाना को दें.

दरअसल पिछले साल 5 मई को 2024 में नीट परीक्षा का आयोजन किया गया था. जिसमें प्रश्न पत्र लीक होने की बात सामने आई थी. जिसका मुख्य सरगना और मास्टरमाइंड संजीव मुखिया था. वो कई महीनो से फरार चल रहा था जिसे पिछले दिनों आर्थिक अपराध इकाई और दानापुर पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सगुना मोर स्थित एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया है. उधर नीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई के द्वारा भी की जा रही है

वहीं नीट परीक्षा से संबंधित अफवाह भ्रम फैलाने वाला मैसेज प्राप्त हो तो कृपया इसे किसी ग्रुप में ना डालें. अगर किसी सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र और उत्तर पत्र वायरल करने की बात प्रकाश में आती है, तो तुरंत पोस्ट करने वाले के बारे में और सोशल मीडिया से संबंधित यूआरएल की सूचना संबंधित थाना या साइबर थाना को दें. इसकी तुरंत जांच की जा सकेगी.

वहीं आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा एक मोबाइल नंबर जारी किया गया है. जिस पर आप तुरंत ऐसे ठगों की शिकायत कर सकते हैं. व्हाट्सएप के माध्यम से 8544428404 या ईमेल आईडी spcyber-bih@gov.in पर तुरंत इसकी शिकायत कर दे सकते हैं. साथ ही 1930 पर भी कॉल कर आप इसकी सूचना दे सकते हैं.

Related posts

उपेन्द्र कुशवाहा की जगह JDU ने राज्यवर्धन आजाद को बनाया MLC… पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे हैं राजवर्धन आजाद…

Bihar Now

राजधानी पटना में लाखों की लूट, तफ्तीश में जुटी पुलिस…

Bihar Now

राजीव प्रकाश मधुकर ने रक्तदान कर बचाई एक की जान…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो