Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारराष्ट्रीय

राजधानी पटना में लाखों की लूट, तफ्तीश में जुटी पुलिस…

राजधानी पटना में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते सरेशाम लूट की वारदात को अंजाम दिया.. हथियार के बल पर पटना के शास्त्रीनगर के अशोकपुरी इलाके में एक ज्वेलरी की दूकान में 15  लाख  ज्वेलर्स लूट कर मौके से फरार हो गया…

ज्वेलरी दुकान मालिक सुरेंद्र वर्मा के मुताबिक अपराधी सात साढ़े सात बजे के करीब तीन की संख्या में अपाची मोटरसाइकिल से आए और पिस्तौल भिड़ा कर दुकान में रखे कीमती ज्वेलरी सहित 12 हज़ार कैश लूटकर नौ दो ग्यारह हो गए।

वही ज्वेलरी दुकान के मालिक सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि उनकी दुकान में अबतक कुल मिलाकर ये तीसरी घटना है।इससे पहले 2009,2018 में चोरों ने शटर काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।इस लूट की वारदात पर सुरेंद्र वर्मा ने पुलिस की गश्ती पर सवाल उठाया है, उन्होंने कहा है कि इस इलाके में कई बड़े-बड़े अपार्टमेंट है।लेकिन इलाके में पुलिस की गश्ती नही होती है।

घटना की सूचना पर स्थानीय थाना सहित पटना के एसएसपी,सिटी एसपी, एवं सचिवालय डीएसपी मौके वारदात पर पहुंचे।एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने बताया कि अज्ञात अपराधियो ने लूट की घटना को अंजाम दिया है।एसएसपी ने बताया है कि लगभग 15 से 20 लाख की ज्वेलरी की लूट हुई है।दुकानदार के निशानदेही पुलिस गिरफ्तारी के छापेमारी कर रही है।

कीी

Related posts

दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, बावजूद तय समय पर होगा कार्यक्रम… नीतीश सरकार के दबाव में फैसले लेने का जिला प्रशासन पर आरोप, कांग्रेस प्रभारी सचिव का बड़ा हमला ..

Bihar Now

Online Casinos Accepting Nz Deposits

Bihar Now

पटना समेत कई जिलों में मौसम का बदला मिजाज, तेज आंधी के साथ बारिश…

Bihar Now