Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

अब ASL और Z+ सुरक्षा घेरे में रहेंगे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी… तेजस्वी को Z+ सहित कई नेताओं की बढ़ी सुरक्षा…

बिहार में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच राज्य के छह नेताओं की सुरक्षा श्रेणी में बड़ा फेरबदल किया गया है. इसमें सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक के बड़े चेहरे शामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अब Z प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है,

जबकि राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को Z श्रेणी की सुरक्षा मिली है. पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, भाजपा सांसद प्रदीप कुमार, और बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र ज्ञानू की सुरक्षा को Y प्लस स्तर पर अपग्रेड किया गया है. वहीं जदयू के एमएलसी नीरज कुमार को Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है.

चुनाव से ठीक पहले इस तरह के बदलाव को सियासी हलकों में अहम माना जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा आकलन रिपोर्ट और खतरे के स्तर को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. नई व्यवस्था के तहत इन नेताओं के साथ अधिक संख्या में सशस्त्र सुरक्षाकर्मी और एस्कॉर्ट वाहन तैनात रहेंगे.

एएसएल सिक्योरिटी यानी एडवांस सिक्योरिटी लाइजन ( ASL Security ) एक ऐसा सुरक्षा स्तर है जो अत्यंत महत्वपूर्ण व्यक्तियों को दिया किया जाता है। यह एक उच्च स्तर की सुरक्षा है जो आम तौर पर राजनेताओं, उद्योगपतियों, और अन्य प्रमुख हस्तियों को दी जाती है। इसमें व्यक्तिगत सुरक्षा गार्ड, बुलेटप्रूफ कारें, सुरक्षित घर, और लगातार निगरानी जैसी सुविधाएं शामिल होती हैं। ASL सुरक्षा में शामिल सुरक्षा एजेंसियां लगातार संभावित खतरों का आकलन करती रहती हैं और सुरक्षा व्यवस्था को उसके अनुसार समायोजित करती हैं।

ASL सुरक्षा में अत्याधुनिक तकनीक जैसे कि सीसीटीवी कैमरे, सेंसर, और सुरक्षा उपकरणों का उपयोग किया जाता है। ASL सुरक्षा में शामिल सुरक्षा अधिकारी विशेष रूप से प्रशिक्षित होते हैं और वे विभिन्न प्रकार के खतरों से निपटने में सक्षम होते हैं

भारत में वीवीआईपी सुरक्षा को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है Z प्लस, Z, Y प्लस और Y

1. Z प्लस सुरक्षा: सबसे उच्च स्तर की सुरक्षा में से एक. इसमें करीब 55 सुरक्षाकर्मी होते हैं, जिनमें NSG कमांडो, पुलिस और पायलट/एस्कॉर्ट वाहन शामिल होते हैं.

2. Z श्रेणी सुरक्षा: इसमें लगभग 22 सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं, जिनमें सशस्त्र कमांडो और स्थानीय पुलिस शामिल रहते हैं.

3. Y प्लस सुरक्षा: इसमें करीब 11 सुरक्षाकर्मी होते हैं, जिनमें PSO (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) और एस्कॉर्ट शामिल होते हैं.

4. Y श्रेणी सुरक्षा: इसमें लगभग 8 सुरक्षाकर्मी होते हैं, जो 24 घंटे सुरक्षा देते हैं.

Related posts

“15 जून को महागठबंधन के धरना में कांग्रेस होगी शामिल”… शीर्ष नेतृत्व ने लिया निर्णय…

Bihar Now

विधानसभा में आरक्षण संशोधन बिल पास, बीजेपी ने किया समर्थन… सदन में मांझी पर भड़के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कहा – मेरी मुर्खता से यह मुख्यमंत्री बन गया…

Bihar Now

करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में मचा हड़कंप

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो