Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में अजीबोगरीब FIR !… गांव के सभी ब्राह्मणों पर केस, जो वहां नहीं रहते वो भी आरोपी,12 गिरफ्तार…

बिहार के दरभंगा जिले के एक गांव में ब्राह्मण समाज के सभी लोगों पर मुकदमा दर्ज हो गया है. मामला दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव का है. यहां पैसे के लेन-देन और भूमि विवाद में शुरू हुई अदावत एक अजीबोगरीब मुकाम पर पहुंच गई. इस पूरी घटना में एक गांव के पूरे ब्राह्मण समाज को ही अभियुक्त बना दिया गया है.

दरअसल, सिस्टम और कानून को आईना दिखाती इस खबर में सामने आया है कि हरिनगर गांव के निवासी बताए जा रहे अशर्फी पासवान ने करीब 70 ब्राह्मणों को नामजद और लगभग 150 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बना दिया है. यानी अशर्फी पासवान ने एक ही बार में पूरे गांव को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है.

बताया जा रहा है कि बीती 31 जनवरी की रात एक घटना घटी थी, जब पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हुआ. विवाद इस कदर बढ़ा कि मारपीट हो गई. मारपीट में महिलाओं और एक बच्ची के घायल होने की खबर है. इस घटना के बाद अशर्फी पासवान ने पूरे गांव के ब्राह्मणों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करा दिया.

आरोप लगाया गया है कि पूरे गांव ने मिलकर सामूहिक रूप से शोषण किया. वहीं यह जानकारी भी सामने आ रही है कि एफआईआर में नामजद किए गए ज्यादातर ब्राह्मण अभियुक्त देश के अन्य राज्यों और शहरों में नौकरी, मजदूरी और मेहनत करके अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, आवेदन में बताया गया है कि विक्रम पासवान के बड़े भाई कैलाश पासवान ने वर्ष 2015 में हरिनगर गांव के ही निवासी हेमंत झा के मकान का निर्माण कराया था. मकान निर्माण के एवज में करीब ढाई लाख रुपये अब भी बकाया बताए जा रहे हैं. उनका कहना है कि कई बार पैसे की मांग की गई, इसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया.

आवेदन में अशर्फी पासवान ने आरोप लगाया है कि इसी विवाद को लेकर हेमंत झा, श्रीनाथ झा, पंकज झा, ओमप्रकाश झा, सुमित झा समेत कई अन्य लोग एकजुट होकर उनके घर पर आए और हमला कर परिवार के सदस्यों को घायल कर दिया. इस घटना के बाद जिस तरह से मामला दर्ज किया गया है, उससे पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.

पूरे मामले में पुलिस सूत्रों के अनुसार, 31 जनवरी की रात लेन-देन के विवाद को लेकर मारपीट हुई थी, जिसमें 10 से अधिक लोग घायल हुए थे. इस मामले में 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. घटना के बाद गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. हालात तनावपूर्ण हैं, लेकिन नियंत्रण में बताए जा रहे हैं.

Related posts

समस्तीपुर में कार्यरत सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी के घर विजिलेंस का छापा, आय से अधिक सम्पत्ति का मामला था दर्ज..

Bihar Now

बिहार में सियासी हलचल तेज…क्या मुकेश सहनी ने छोड़ा मांझी का साथ ?

Bihar Now

बिहार को सर्वोत्तम मुर्गीपालन राज्य पुरस्कार से किया गया सम्मानित…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो