Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

मधुबनी पोखर से पूजा के लिए पानी लाने गई चार बच्ची डूबी, तीन को ग्रामीणों ने बचाया, एक की मौत, फुलपरास थाना क्षेत्र के बरियारी गांव की घटना।

अजय धारी सिंह

मधुबनी : में पूजा के लिए पोखर में पानी लाने गई चार बच्ची डूबी, एक की मौत, जबकि तीन बच्चियों को लोगों ने बचाया। मृतक बच्ची की पहचान लक्षण मंडल की बेटी 12 वर्षीय रानी कुमारी के रूप में की गई है। बचाए गए तीनों बच्चियों का इलाज स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कर कराया गया है। जहां सभी खतरे से बाहर बताए जा रही हैं।

स्थानीय निवासी ब्रह्मदेव यादव के मुताबिक घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के बरियारी गांव की है। मृतक बच्ची की पहचान लक्षण मंडल की बेटी 12 वर्षीय रानी कुमारी के रूप में की गई है। बताया जाता है की रविवार सुबह रानी कुमारी अपने तीन अन्य सहेलियों के साथ गांव के पोखर में पूजा के लिए पानी लाने गई थी। पोखर में पानी ज्यादा भरा हुआ था। पानी लेने के क्रम में पैर फिसलने से रानी सहित चार बच्ची गहरे पानी में चली गई। जिसके बाद तालाब और आसपास उपस्थित सभी लोग, डूबने लगी-डूबने लगी चिलाने लगे।

चीखने चिल्ला ने के बाद जुटे ग्रामीणों ने तीन को किसी प्रकार बचा लिया वही रानी की पानी डूबने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बचाई गई तीनो बच्ची को स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी खतरे से बाहर बताए गए हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया है और पुलिस छानबीन में जुट गई है। वहीं घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।

Related posts

Online Casino Betting Nz

Bihar Now

बिहार दौरे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम , IGIMS में डेंगू जांच और इलाज का लिया जायजा

Bihar Now

बिहार-झारखंड के 7 ठिकानों पर NIA ने एकसाथ मारा छापा, नक्सिलयों के घर से आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो