Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग में मर्डर, युवक को पहले कॉल करके बुलाया और फिर कर दी हत्या

मुजफ्फरपुर में शनिवार की रात को एक युवक की चाकू से गोदकर के हत्या कर दी गई है. घटना जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के वार्ड 8 मुख्य बाजार की है. बताया जा रहा है कि युवक का एक लड़की से प्रेम प्रसंग था जिस वजह से उसकी हत्या की गई है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लेकर के पूछताछ कर रही है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, मृतक युवक का नाम आशीष कुमार उर्फ बिट्टू बताया जा रहा है.

मृतक के परिजन का आया बयान

इस मामले में मृतक की बड़ी मां का बयान आया है. उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति आशीष को कॉल करके बुलाया था जिसके साथ वह चला गया. कुछ देर बाद वह व्यक्ति आया और बताया कि आशीष की हत्या कर दी गई है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद उस व्यक्ति को कमरे में बंद कर दिया गया था और पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस उस आरोपी व्यक्ति को अपने साथ लेकर चली गई. आगे उन्होंने बताया कि गांव के लोगों ने ही मिलकर हत्या की है.

सभी बिंदुओ पर जांच की जा रही है- एसडीपीओ

पूरे मामले में एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने बताया कि प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कही जा रही है. आरोपियों ने पहले युवक को कॉल करके बुलाया और उसके बाद घटना को अंजाम दिया है. मृतक के परिजन के आरोप पर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है. मामले में आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है. सभी बिंदुओ पर जांच की जा रही है. अभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा जा रहा है.

Related posts

ब्राजील में भी दिखा योग को लेकर खासा उत्साह…

Bihar Now

संदेहास्पद स्थिति में पति पत्नी सहित एक बच्चे की मौत पर सस्पेंस, जांच जारी…

Bihar Now

RJD में एक मालिक बाकी सब नौकर, बोले सम्राट चौधरी… लालू – तेजस्वी को कोई नहीं दे सकता क्लीन चिट, नीतीश कर रहे चरणवंदना…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो