Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

पटना में दो सगे भाइयों को अपराधियों ने मारी गोली, एनएमसीएच में भर्ती…

PATNA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी इतने बेलगाम हो गये हैं कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है।

जहां अपराधियों ने दो लोगों को गोली मारी है। गोली लगने से दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गये हैं। आनन-फानन में दोनों को एनएमसीएच ले जाया गया है, जहां दोनों का इलाज जारी है। दोनों युवकों की पहचान मनजीत और मनीष के रूप में हुई है।

जो रिश्ते में सगे भाई हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। गोली मारे जाने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। दोनों भाईयों को अपराधियों ने गोली क्यों मारी इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। घायल दोनों भाईयों से पूछताछ की जाएगी।

Related posts

बिहार में साइक्लोन ‘दाना’ का असर; 19 जिलों में अलर्ट: मुंगेर में गंगा में नाव चलाने पर रोक; आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना

Bihar Now

नहाने के दौरान डूब गए 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की बची जान… इलाके में कोहराम..

Bihar Now

बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए 2 अफसर विरमित…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो