Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहार

भरी सभा में स्कूल संचालक को मुखिया ने पीट कर कानून की उड़ाई धज्जियां

 

प्रदीप झा बेगूसराय

बेगूसराय जिला अंतर्गत नाव कोठी थाना क्षेत्र के हसनपुर बाजार पंचायत में रविवार  को भरी पंचायत में मुखिया विजय पासवान के द्वारा एक निजी स्कूल संचालक को कोचिंग में पढ़ने वाली लड़कियों को अश्लील मैसेज करने के आरोप में खुलेआम पिटाई करने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार चक मुजफ्फर मुसहरी के समीप संचालित सक्सेस कोचिंग सेंटर के प्रोपराइटर प्रशांत कुमार को शनिवार को ग्रामीणों की उग्र भीड़ ने जमकर पिटाई की। सूचना यह भी मिल रही है कि उग्र भीड़ के द्वारा उक्त स्कूल में तोड़फोड़ भी किया गया। घटना की सूचना जब  पंचायत के मुखिया को मिली तो पंचायत लगाकर शिक्षक को भरी पंचायत में कानून को अपने हाथों में लेते हुए मुखिया के द्वारा खुलेआम लाठी-डंडों से पीटा गया ।

स्थानीय थाना पुलिस से पूछताछ में बताया गया कि किसी भी ग्रामीणों  व उक्त टीचर के द्वारा ऐसी कोई शिकायत नहीं की गई है जिस पर दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाए।

आखिर सवाल ये उठता है कि मुखिया को यह अधिकार किसने दिया कि कानून को अपने हाथों में लेते हुए भरी सभा में लाठी-डंडे से किसी पर प्रहार किया जाए।

 

Related posts

शहीद इंस्पेक्टर के परिजनों ने मंत्री लेशी सिंह से की CBI जांच की मांग..

Bihar Now

Victorious Pokies Online Games No Download

Bihar Now

Breaking : पूर्णिया SP के ठिकानों पर CBI का छापा, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई…

Bihar Now