Bihar Now
BREAKING NEWS
Business, Small BusinessHeadlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

शिल्पी-गौतम हत्याकांड से मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस तक, बिहार के वो मामले जिन्हें CBI भी नहीं सुलझा सकी, क्या NEET छात्रा को मिलेगा न्याय… क्या गिरफ्त में आएगा गुनहगार❓

पटना में नीट (NEET) छात्रा मौत मामले में पटना पुलिस की घोर लापरवाही के कारण नीतीश सरकार की काफी आलोचना हो रही है. जिसके बाद बिहार सरकार ने अब मामले को सीबीआई को सौंपने को सौंपने का फैसला लिया है.

इसकी जानकारी डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने दी है. सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके बताया कि- ‘बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भारत सरकार से पटना में हुए NEET छात्रा की हत्या के मामले (कांड संख्या- 14/26) को CBI से जांच का आग्रह किया है. घटना का पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से उद्भेदन निश्चित किया जाए.’

इधर पीड़ित परिवार को शुक्रवार को DGP ने अपने आवास पर मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान SIT की टीम और पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। मुलाकात के बाद छात्रा की फैमिली गुस्से में DGP आवास से निकली।

उनको डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मिलने के लिए कहा गया, लेकिन परिवार काफी गुस्से में था। वो सम्राट चौधरी के आवास पर नहीं गए, जहानाबाद के लिए निकल गए।

दरअसल, डीजीपी से मिलकर बाहर पहुंचे छात्रा के भाई ने कहा, ‘DGP से मीटिंग के दौरान मां से कहा- ‘मान लीजिए आपकी बेटी ने सुसाइड किया है, उसके साथ रेप नहीं हुआ है।’

छात्रा की मां ने कहा, ‘मेरी बेटी को कोई न्याय नहीं दिलवा पा रहा। गड्डी मिली है सब को। हम गड्डी नहीं दे पा रहे हैं। DSP, SP सब बिके हुए हैं। सम्राट चौधरी हमें बुला रहे हैं। हम उनसे मिलकर क्या करेंगे। हमें सिर्फ न्याय चाहिए।’

पिता ने कहा, ‘हमें यहां न्याय नहीं मिल रहा है। हम यहां न्याय के लिए आए थे। लगा कि ये कुछ बताएंगे, लेकिन सब फालतू बातें की गईं।’

सबसे बड़ा सवाल कि क्या इस बेटी को न्याय मिल पाएगा या अन्य कुछ मामलों की तरह ये भी दब जाएगा  ?…

 

Related posts

पटना जंक्शन पर ट्रेन में बम होने की सूचना से हड़कंप, स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन शुरू…

Bihar Now

नीतीश की तारीफ कर ट्वीटर का सदुपयोग करें तेजस्वी – रंजीत झा

Bihar Now

सीतामढ़ी में चिमनी मालिक के बेटे का अपहरण… नई सरकार,”सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो