Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में दर्दनाक हादसा, शादी की खुशियों में मातम.. दोस्त के तिलक में जा रहे तीन युवकों की मौत…

नवादा : नवादा जिले के सीतामढ़ी में एक भीषण सड़क दुर्घटना ने तीन युवकों की मौत हो गई है. गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रिवला गांव के तीन युवक अपने दोस्त के तिलक समारोह में शामिल होने अकबरपुर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई. हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक बाइक पर सवार थे और तेज रफ्तार से जा रहे थे. कटघारा गांव के पास तरवा आहर के पास एक मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रफ्तार के कारण बाइक का नियंत्रण खो गया था.

मृतकों की पहचान प्रताप कुमार उर्फ विकास कुमार (पिता- विजय चौधरी), इंद्रन मांझी (पिता- राजेश मांझी) और सोनू कुमार उर्फ भोला चौधरी (पिता- सुनील चौधरी) के रूप में हुई है. सभी युवक रिवला गांव के निवासी थे और उम्र लगभग 20-23 वर्ष के बीच बताई जा रही है

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया. दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है, जिसमें रफ्तार और अन्य कारकों की पड़ताल की जा रही है.

Related posts

Big Breaking : मधुबनी कांड के मुख्य आरोपी प्रवीण झा के घर को किया आग के हवाले…पड़ोस के घर में भी लगाया आग…भीड़ को कानून हाथ में लेने का अधिकार किसने दिया ?… क्या कर रही थी पुलिस ?…

Bihar Now

राष्ट्रगान विवाद में वायरल वीडियो पर CM Nitish Kumar को हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत…

Bihar Now

सीएम नीतीश ने लोहिया पथ चक्र का किया निरीक्षण, अधिकारियों को फोन लगाकर दिए कई अहम निर्देश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो