Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार नाउ की खबर‌ का बड़ा असर, दरभंगा का यौन शोषण आरोपी कथावाचक श्रवण दास महाराज गिरफ्तार….

इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से सामने आ रही है जहां एक बार फिर बिहार नाउ की खबर का बड़ा असर हुआ है… बिहार नाउ ने प्रमुखता से इस खबर को उठाया था साथ ही आऱपी कथावाचक श्रवण दास महाराज की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर सवाल उठाया था ..

लेकिन बिहार नाउ की खबर चलाए जाने के बाद पुलिस महकमा हरकत में आई, और त्वरित कार्रवाई करते हुए कथावाचक श्रवण दास को दरभंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है…

चर्चित कथावाचक श्रवण दास जी महाराज को महिला थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. महाराज पर एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण करने और फिर जबरन गर्भपात कराने का संगीन आरोप लगा है.

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता (जो एक नाबालिग बच्ची की मां है) ने दरभंगा के महिला थाना में कथावाचक श्रवण दास जी महाराज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

पीड़िता का आरोप है कि महाराज ने उसे शादी का प्रलोभन दिया और पिछले एक वर्ष से उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए. इस दौरान जब वह गर्भवती हुई, तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर ही उसका गर्भपात भी करवा दिया.. . .

बता दें कि बिहार नाउ ने 15 जनवरी 2026 यानी बृहस्पतिवार को कथावाचक की गिरफ्तारी नहीं होने पर गंभीर सवाल खड़े किए थे .. खबर चलने के एक दिन बाद ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कथावाचक श्रवण दास महाराज को गिरफ्तार कर लिया है.. ये वही खबर है, जो चलाई गई दी .. देखिए..

खबर अपडेट हो रही है…

Related posts

अध्यक्ष बनते ही एक्शन में नीतीश कुमार, मिशन 2024 पर कई राज्यों के जेडीयू नेताओं के साथ दिल्ली में की मीटिंग…

Bihar Now

JDU ने RCP सिंह को किया OUT! … नीतीश कुमार ने खीरु महतो को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार….

Bihar Now

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: आज से जिले में खिलायी जाएगी अल्बेंडाजोल की गोली…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो