Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पूर्णिया में सरेराह प्रख्यात व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, मौके पर पहुंचे पप्पू यादव …सरकार से पप्पू यादव का सवाल, अपराधियों के हौसले बुलंद क्यों ?… क्या आम नागरिक की जान की कोई कीमत नहीं ?…

पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत खुश्कीबाग निवासी, शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री जवाहर यादव जी के पुत्र सूरज बिहारी की आज पूर्णिया के नेवालाल चौक स्थित बसंत विहार में अपराधियों द्वारा गोली मारकर निर्म.म हत्.या कर दी गई। यह घटना न केवल हृदयविदारक है, बल्कि कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

घटना की सूचना मिलते ही पप्पू यादव पूर्णिया मेडिकल कॉलेज पहुँचे और वहाँ शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस असहनीय दुःख की घड़ी में पूरा परिवार टूट चुका है और इलाके में मातम पसरा हुआ है।

लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब शहर के बीचोंबीच खुलेआम ह.त्या हो रही है, तो सरकार की कानून-व्यवस्था कहाँ है ? अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं? क्या आम नागरिक की जान की कोई कीमत नहीं रह गई ? …

Related posts

No Deposit Casino Bonus Codes Australia

Bihar Now

Bihar Now

नई दिल्ली स्थित बिहार भवन से अभी तक कितने जरुरतमंदों को मिली मदद ?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो