Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कुमार सरकार पर फिर भड़के तेजस्वी यादव, जानें क्या कहा…

पटना: पटना में राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एआई समिट को लेकर कांग्रेस के विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि एआई समिट पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई और इससे भारत की छवि को नुकसान पहुंचा. तेजस्वी यादव ने इसे देश का ‘अपमान’ करार दिया.

साथ ही तेजस्वी यादव ने संत रविदास जयंती के अवसर पर बोलते हुए कहा कि आज के दौर में संत रविदास और भी ज्यादा प्रासंगिक हैं.

उन्होंने कहा कि सभी लोगों को उनके जीवन, संघर्ष और विचारों के बारे में पढ़ना और सीखना चाहिए. संत रविदास ने समाज में बराबरी और न्याय की बात की थी, लेकिन आज शासन करने वाले लोग गरीबों के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों को सड़कों से हटाया जा रहा है और सरकार सिर्फ चंद अमीर लोगों के लिए काम कर रही है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि आज सत्ता में ‘महा ठग लोग’ बैठे हैं और सरकार संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव में लोकतंत्र नहीं बल्कि ‘हरा तंत्र’ जीतता है. उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में अपराध तेजी से बढ़ रहा है और झूठे पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक दिए जा रहे हैं.

शराबबंदी को लेकर उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में शराब बिक रही है, लेकिन जेल सिर्फ दलित समाज के लोगों से भरी जा रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिहार में कोई भी काम बिना घूस दिए नहीं हो रहा है, चाहे थाना हो या ब्लॉक हर जगह भ्रष्टाचार फैला हुआ है. तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी, गरीबी और नौकरी में धांधली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पैसे देने वालों को नौकरी मिल रही है. जबकि आम लोगों के पास इलाज और पढ़ाई की सही व्यवस्था नहीं है. उन्होंने अपनी 17 महीने की सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान 5 लाख लोगों को नौकरी दी गई थी और 2 लाख शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी.

Related posts

“चुनाव के वक्त किए गए हर वादे को किया जा रहा पूरा”…

Bihar Now

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष चिकित्सक के तमाम पदों के लिए परिणाम जारी, कुल 2901 अभ्यर्थियों का चयन…

Bihar Now

Update Now : मोतिहारी में एक व्यवसाई को अपराधियों ने मारी गोली, हालात नाजुक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो