Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

राज्यसभा की सीट को लेकर NDA के नेता जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा…

पटना : बिहार में खाली होने वाली राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव होगा. 9 अप्रैल को ये सभी पांच सीटें खाली होने वाली हैं एनडीए में खुलकर बयानबाजी होने लगी है. एनडीए में शामिल घटक दल के नेताओं की मांग उठने लगी है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है.

जीतन राम मांझी ने बताया कि उनसे राज्यसभा की एक सीट के लिए वादा किया गया था. हालांकि जीतन राम मांझी ने यह भी स्पष्ट किया कि वे मांग नहीं करेंगे लेकिन इसके लिए अंतिम समय तक इंतजार करेंगे कि उन्हें एक सीट दी जाती है या नहीं…

जीतन राम मांझी ने पत्रकारों से कहा, “हमने मांग नहीं की है… हमें कहा गया था कि आपको दो लोकसभा और एक राज्यसभा की सीट दी जाएगी. मुझे नहीं लगता कि हमारा नेतृत्व अपनी बात से मुकर जाएगा. उनकी बात पर हम अंतिम दम तक प्रतिक्षा करेंगे. हम मांग नहीं करेंगे, देखते हैं कि वे देते हैं या नहीं…

Related posts

Good New Zealand Online Pokies

Bihar Now

उपमुख्यमंत्री के घर के बाहर पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बेचा ₹30 किलो प्याज

Bihar Now

बिहार में बदलाव का शंखनाद !

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो