Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

उपमुख्यमंत्री के घर के बाहर पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बेचा ₹30 किलो प्याज

छात्रों और गरीबों के घर में शादी में उपलब्‍ध करायेंगे 25 रुपये किलो प्याज : पप्‍पू यादव

 

बीते दिनों भाजपा कार्यालय के बाहर 35 रूपये किलो प्‍याज बेचने वाले जन अधिकार पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव ने आज बिहार के उपमुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी के आवास के बाहर गाड़ी लगाकर प्‍याज बेचा। उन्‍होंने यहां तकरीबन 40 क्विंटल प्‍याज लोगों के बीच 30 रूपये किलो की दर से बेचा।

इस दौरान उन्‍होंने सुशील मोदी पर अनुंकपा की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि जो मुश्किल घड़ी में पड़ोसी का साथ छोड़ जाये, उससे उम्‍मीद शायद ही किसी को होगा। उन्होंने कहा कि वैसे इनके सरकार की ही देन है जो प्‍याज क्राइसिस है।सरकार मुनाफाखोरो के दबाव में है जिसके कारण हर दिन दाम बढ़ रहा है।

हिम्‍मत है तो लुटेरी पार्टी के नेता एनआरसी से पहले प्‍याज और बलात्‍कार पर बिल लाये: पप्पू यादव

प्‍याज ब्रिकी के दौरान पप्‍पू यादव ने केंद्रीय वित्तमंत्री के उस बयान पर भी हमला बोला, जिसमें मंत्री ने कहा था कि वे प्‍याज नहीं खाती हैं । तो क्‍या पूरा देश सात्विक होगा। उन्‍होंने देश की भाजपा सरकार को चाइलेंज करते हुए कहा कि अगर लुटेरी पार्टी में हिम्‍मत है, तो एनआरसी से पहले प्‍याज और बलात्‍कार पर बिल लाकर दिखाये। लेकिन इस सरकार को जन सरोकारों से कोई मतलब नहीं रह गया है। तभी तो जब देश में 32 हजार टन प्‍याज सड़ गए, उसकी इनकी कोई चिंता नहीं है।

उन्‍होंने छात्रों और गरीबों के घर शादी में 25 रूपये किलो में प्‍याज उपलब्‍ध कराने की घोषणा की और कहा कि आज हमारे आवास पर तकरीबन 100 क्विंटल प्‍याज 30 रूपए में 10 किलो उन गरीबों के बीच बेचा गया है, जिनके घर में शादी है। उन्‍होंने पूछा कि क्या इस सरकार में सिर्फ मंदिर पर चार हजार करोड़ खर्च किए जाएंगे? क्या गरीबों के लिए कुछ नहीं होगा? उन्‍होंने कहा कि अगर सरकार हरियाली योजना पर करोड़ों खर्च कर सकती है, तो आम जनों के लिए सरकार प्‍याज भी सस्‍ते दरों पर बेच सकती है। उन्‍होंने प्‍याज के बहाने राजनीति करने के सवाल पर कहा कि अगर जनता की सेवा करना राजनीति है, तो मुझे यही राजनीति करनी है। जिन्‍हें कुर्सीकी राजनीति करनी है, वही तो जमाखोरों को बचाने में लगे हैं। क्‍यों नहीं वे भी कर लेते ऐसी राजनीति ? किसी आम जनता का तो भला हो जायेगा!

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद,राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा, प्रदेश प्रधान महासचिव सूर्य नारायण साहनी, डाक्टर रितु राज्य, अरुण सिंह, जावेद इकबाल खान, युवा परिषद् के अध्यक्ष बबन यादव,निरंजन यादव,नवल यादव,श्याम नंदन,दिलीप कुमार सहित अन्य लोग भी शामिल थे ।

Related posts

अस्पताल में हो रहे लाल “खून” के काले कारनामे का पर्दाफाश !

Bihar Now

दरभंगा पहुंचे नागरिक उड्डयन मंत्री ने की बड़ी घोषणा…कहा – छठ से पहले चालू हो जाएगा दरभंगा एयरपोर्ट…

Bihar Now

Big Breaking : बिहार के सभी 4500 मंदिरों को 31 तक बंद करने का आदेश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो