Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

EXCLUSIVE: एक बार फिर सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था, हाजत से एक कैदी फरार…

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां गवाही देने कोर्ट में आए एक कैदी हाजत से फरार हो गया। कैदी का नाम मनीष कुमार बताया जा रहा है। मनीष कुमार गवाही देने के लिए एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज के यहां गवाही देने के लिए कोर्ट परिसर में आया हुआ था, इस दरमियान उसको हाजत में रखा गया।मनीष वाशरूम जाने के बहाने से बाहर निकला, लेकिन मौका देखते ही पुलिस सुरक्षा के बीच से नौ दो ग्यारह हो गया।

18 जून 2019 से मनीष कुमार जेल में था। मनीष कुमार के ऊपर दफा 302 और 327 का चार्ज लगा हुआ था। मनीष कुमार बेगूसराय जिला के मंझौल के बाबा टोला का निवासी था।

हालांकि मनीष कुमार के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर तफ्तीश में जुट गए हैं पुलिस मनीष के खोजबीन में लग गई है लेकिन खबर लिखे जाने तक मनीष का कोई अता-पता नहीं है

धनंजय झा, बेगूसराय, बिहार नाउ

Related posts

Big Breaking : नालंदा में दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत…मौत से आक्रोशित लोगों ने कई गाड़ियों को किया आग के हवाले…सीएम ने व्यक्त की शोक संवेदना, दिया अनुग्रह अनुदान राशि देने का निर्देश..

Bihar Now

सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम पर कोर्ट में एक साथ 12 परिवाद दायर, लाठीचार्ज के खिलाफ थाने में नहीं हुआ मामला दर्ज, तो कोर्ट पहुंचे परिवादी …

Bihar Now

अमित शाह पर RJD का तंज, कहा – गृह मंत्री जी को होमवर्क करने की जरूरत है…

Bihar Now