Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार विधानसभा में तीखा संग्राम: सम्राट चौधरी का विपक्ष को सख्त संदेश, जानें क्या कहा…

पटना : बिहार विधान परिषद मे गृह विभाग के मंत्री सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकार की ओर से सुशासन स्थापित करने के लिए किए जा रहे कामों की चर्चा की. उन्होंने सदन को बताया कि नीट छात्रा मामले पर पुलिस ने काम किया, लेकिन कुछ लोगों ने सवाल उठाया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की. इस मौके पर उन्होंने विपक्ष पर भी हमला किया…

नीट छात्र कांड पर ही सम्राट चौधरी ने कहा कि पुलिस ने जांच की. रिपोर्ट दी. सार्जनिक बयान दिया, लेकिन कुछ लोगों ने हायतौबा मचाया. कोई गलतफमी में मत रहिए. एक-एक आदमी का इलाज करूंगा. किसी को छोड़ नहीं सकता हूं. एक-एक आदमी का रिकॉर्ड है…

विपक्ष के सदस्यों की ओर देखते हुए उन्होंने आगे कहा, “आपकी भी फाइल है. कहिएगा तो दिखा देंगे. मैं तो गृह मंत्री ही हूं. मुख्यमंत्री जी ने तो मुझे काम ही दिया है. मेरे पास सबका रिकॉर्ड है कौन क्या कर रहा है. किसने क्या काम किया. शासन का काम है उचित समय पर उचित निर्णय ले. इसलिए उचित समय पर कार्रवाई होगी…

सम्राट चौधरी ने विपक्ष के नेताओं से कहा कि आप जिस चीज की कहेंगे हम जांच करेंगे, तार वहीं निकलेगा जहां आप हैं. दूसरी जगह नहीं निकलेगा. गलतफहमी में मत रहिए…

Related posts

यश कुमार की फिल्म “लाडो 2” की शूटिंग शुरू, गुजरात के खूबसूरत लोकेशन में हो रही शूटिंग…

Bihar Now

बिहार में बेखौफ अपराधी !… थाने से चंद कदमों की दूरी पर मर्डर, दवा व्यवसाई को गोलियों से भूना

Bihar Now

नहीं रहे देश के हाजिर जवाबी जाने-माने वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो