Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

आत्मनिर्भर की ओर बढ़ रहा दरभंगा, नावार्ड ने शुरू की मुहिम,बकरी पालन बना सबसे बड़ा जरिया…

दरभंगा  में किरतपुर एवं घनश्यामपुर के 13  पंचायत  के 44 गावों में नावार्ड के द्वारा सैकड़ो ग्रामीण  महिलाये बकरी पालन कर आत्मनिर्भर बन रही है…दरभंगा जिला में किरतपुर एवं घनश्यामपुर के 13  पंचायत  के 44 गावों में कमला फारमर्स प्रोडूसर कम्पनी लिमिटेड कार्य कर रही है यह कंपनी पूर्णतः महिलाये द्वारा संचालित है जो किसान और समाज के हित के लिए कार्यरत है प्रधान मंत्री आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत सैकड़ो ग्रामीण  महिलाये बकरी पालन कर आत्मनिर्भर बन गई है और बकरी पालकर ही अपना जीवन यापन कर रही है इन महिलाओ को देख कर अन्य गांव की महिलाये भी इनसे जुड़ रही है और आत्मनिर्भर  है..

वहीं सारदा देवी का कहना है की हम बकरी तो पालते थे लेकिन जानकारी नहीं होने के कारण इसके लाभ के बारे में नहीं जानते है लेकिन कमला फार्मर्स प्रोडूसर कम्पनी लिमिटेड के द्वारा हमें बकरी पालन के लाभ के बारे में बताया गया और नावार्ड के द्वारा हमें 10 बकरी दिया गया जिससे आज हमें बहुत लाभ हुआ है आज हम इससे दो बेटे और बेटी की शादी किये है जमीन खरीदे है दो और बकरी का घर बनाये है मेरे पति और बेटा बाहर नौकरी करता था अब वो भी इसी काम को करता है इसने कहा की साल में लगभग लाख रुपया का लाभ होता है वही दूसरी बकरी लाभुक इंद्रा देवी का कहना है की आज हम भी बकरी पालन करके आत्मनिर्भर बन गए है और अपने परिवार को चला आज  हाट में अपना बकरी को बेचने आये है और 230 रूपये किलो  से बेचते है जिसमे 18 किलो 1 00 हुआ  है इनका कहना  कहना है की होली बकरीद एवं पर्व त्यौहार में हमलोग खशी बेचते है और अपने परिवार को अच्छे से चलाते है और हमको बकरी पालन से बहुत लाभ हुवा है..

वही चीफ फंक्शनरी मिथिला ग्राम बिकास परिसद के नारायण जी चौधरी का कहना है की नावार्ड के द्वारा हमें एक प्रोडूसर कंपनी बनाने के लिए मदद किया जिससे  कमला फारमर्स प्रोडूसर कम्पनी लिमिटेड की स्थापना हुई उसमे हाइपर ने अनुदान किया बकरी पालन के लिए सेयर क्रॉपिंग के लिए और किचन गार्डनिंग के लिए 44 गावो में मेरा काम चल रहा है जिसमे हमें उम्मीद है की एक परिवार  का इनकम 50 -75 हजार मिनिमम अचीभ करे इनका कहना है की आज बकरी पालन कर सैकड़ो महिलाये आत्मनिर्भर बन गई है…

Related posts

मैथिली ठाकुर को मिला नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड, पीएम मोदी के साथ मैथिली ने ली सेल्फी…

Bihar Now

बिहार में नहीं थम रहा पोस्टर वॉर, पोस्टर के जरिए RJD का नीतीश कुमार पर तंज !…

Bihar Now

दरभंगा DM ने दिया निर्देश, आगामी 6 फरवरी तक चलाएं जिले में मास्क चेकिंग विशेष अभियान…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो