Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में नहीं थम रहा पोस्टर वॉर, पोस्टर के जरिए RJD का नीतीश कुमार पर तंज !…

बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारों से आ रही है, जहां लगातार पोस्टर वार जारी है..एक बार फिर आरजेडी ने पोस्टर जारी कर नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है…

पटना की सड़कों पर पोस्टर चस्पा कर आरजेडी ने नीतीश सरकार से व्यंनातमक तरीके से सवाल किया है.. आरजेडी ने इस पोस्टर के माध्यम से नीतीश कुमार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने को याद दिलाया है…

इस पोस्टर में नीतीश कुमार और सुशील मोदी को हाथ जोड़कर अमित शाह और नरेंद्र मोदी से विशेष राज्य का दर्जा देने के दर्शाया गया है…

वहीं इस मामले में आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा देने वाले और लेने वाले , दोनों एक ही साथ हैं तो फिर जनता के साथ छलावा क्यों कर रहे हैं नीतीश कुमार…

मृत्युंजय तिवारी ने नीतीश कुमार की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि चुनाव के वक्त ही नीतीश कुमार को विशेष राज्य के दर्जा का मुद्दा क्यों याद आती है…

आपको बता दें कि ओडिशा के एक कार्यक्रम के दौरान अमित शाह और नीतीश कुमार के बीच हुई मुलाकात के क्रम में नीतीश ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग अमित शाह से की थी, जिसके बाद से आरजेडी लगातार हमलावर है….

Related posts

नीतीश कुमार को लग सकता है सियासी झटका…मंत्री श्याम रजक जेडीयू का साथ छोड़ पुराने घर “RJD” का थाम सकते हैं दामन !…

Bihar Now

T.S.Narayan हेरिटेज स्कूल के तीसरे फाउंडेशन डे पर बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समां…

Bihar Now

न्याय को ठगना नरेंद्र मोदी के लिए मुमकीन नहीं, PM पर कांग्रेस का हमला …

Bihar Now