Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

सीएम नीतीश कुमार पर तेजस्वी की अभद्र टिप्पणी पर जेडीयू का जबरदस्त प्रहार, संसदीय भाषाओं की सारी सीमाएं को लाघं गए तेजस्वी यादव …

जद यू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार झा ने कहा कि पिछले दिनों अपने बयान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाषायी मर्यादा की सारी सीमाएँ लाँघ दी !

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रति जिस तरह की भाषा उन्होंने अपने ट्विटर पर इस्तेमाल किया है वह यह प्रदर्शित करता है कि उनकी परवरिश गंदे माहौल में हुई है और उनको अपने परिवार से यही संस्कार विरासत में मिला है !

रंजीत झा ने कहा कि राजनीति में सदन में पहुँचने की हर एक राजनीतिक कार्यकर्ता की महत्वाकांक्षा होती है तथा सदन की एक गरिमा और मर्यादा है लेकिन पिछले दिनों सदन के अंदर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जिस तरीके से राजद के विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष एवं उनके आसन के प्रति व्यवहार किया वह लोकतंत्र की आस्मिता पर कुठाराघात है ।
उन्होंने कहा कि सदन में नेता प्रतिपक्ष का अपना एक महत्व है और सरकार के काम-काजों का राजनीतिक तरीके से विरोध करना तथा सरकार के गलत कार्यशैली पर आवाज उठाना उनका दायित्व है परंतु जिस तरीके से पिछले दिनों सदन में नेता प्रतिपक्ष ने माननीय मंत्रियों के संबध में भाषा का इस्तेमाल किया वह यह साबित करता है कि मानसिक तौर पर अभी वह नेता प्रतिपक्ष के पद पर बने रहने के काबिल नहीं हैं !

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को अविलंब माननीय मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष से अपने इस कुकृत्य के लिए माफी माँगना चाहिए क्योंकि बिहार की जनता इन सभी घटनाओं को देख रही है और आने वाले समय में उनको विपक्ष के नेता बनने लायक भी जनादेश नहीं देने वाली है !

Related posts

बंद कैदियों ने भी हरियाली के समर्थन में “सरकार” के कदम में कदम मिलाया…

Bihar Now

“मैथिल विरोधी हैं बिहार के सीएम नीतीश कुमार”

Bihar Now

IIT एडवांस के परिणाम में “OMEGA” का जलवा कायम !.. ओमेगा के बच्चों ने एक बार फिर बनाया नया कीर्तिमान…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो