Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

IIT एडवांस के परिणाम में “OMEGA” का जलवा कायम !.. ओमेगा के बच्चों ने एक बार फिर बनाया नया कीर्तिमान…

दरभंगा : देश के सर्वाधिक प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2024 का परिणाम रविवार सुबह घोषित कर दिया गया जिसमें दरभंगा के मिर्जापुर स्थित ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने अपने मेहनत और संस्थान के उचित मार्गदर्शन में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर अपने सपनो को हकीकत कर दिखाया है।

संस्थान के आठ से अधिक बच्चों ने आईआईटी में अपना नामांकन सुनिश्चित किया है। संस्थान की छात्रा संस्कृति मिश्रा ने अपने श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक 146 प्राप्त कर पुरे राज्य भर में अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया है बताते चलें की संस्थान की यह छात्रा जी मेंस 2024 में भी छात्राओं की श्रेणी में स्टेट टॉपर थी।

साथ हीं संस्थान के अन्य बच्चों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है जिसमे अपूर्वा अपने श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक 4132, प्रियांशु अपने श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक 4335 पूजा, प्रतीक, एहशान अली, रुपेश सहित कई बच्चों ने दिखा दिया की यदि इरादा पक्का हो व् मार्गदर्शन सटीक तो सफलता तय है।

संस्थान अपने प्रारम्भ से अभीतक 160 से अधिक बच्चों का देश के विभिन्न आईआईटी में एवं 326 से अधिक बच्चों का देश के विभिन्न एनआईटी में चयन करवा चुकी है जो पुरे राज्य के स्तर पर सर्वश्रेष्ठ है। आईआईटी जेईई एवं नीट में सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट प्रत्येक वर्ष देने के लिए संस्थान जानी जाती है और अब इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए संस्थान ने आईआईटी जेईई एडवांस 2024 के रिजल्ट में एकबार फिर वो करिश्मा कर दिखाया है जो सामान्यतः अविश्वसनीय प्रतीत होता है।

संस्थान के चेयरमैन सुमन कुमार ठाकुर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे ने अपने सभी सफल छात्र छात्राओं, शिक्षकों व् अभिभावकों सफलता का बधाई देते हुए कहा की 8 से अधिक बच्चों ने बेहतर रैंक हासिल कर आईआईटी के रिजल्ट में अपने संस्थान का पूरे राज्य में श्रेष्ठता सिद्ध किया है जो सम्पूर्ण मिथिला के लिए गौरव की बात है।

संस्थान के बच्चों ने प्रत्येक वर्ष सर्वाधिक रिजल्ट देकर यह सिद्ध किया है की यदि यहां के बच्चों को सही मार्गदर्शन दिया जाए तो राष्ट्रीय स्तर के सबसे कठिन परीक्षा में भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करना कोई बड़ी बात नहीं है।्

संस्थान के चेयरमैन ने बताया कि इस बड़ी सफलता के पीछे संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे का अथक मेहनत एवं संस्थान के सभी शिक्षकगण का पूर्णत: समर्पित एवं संकल्पित योगदान है। संस्थान के अनुभवी शिक्षकों में विशेष रुप से आशीष ओझा सर, रौशन सर, रुपेश सर, डी० के० एस० सर, एन० के० एस० सर, सिद्धिविनायक सर, रोहित सर, विनोद सर, डी० के० सर सहित सभी शिक्षकों के साथ-साथ मैनेजमेंट टीम के प्रवीण कुमारश्र(ब्रान्च हेड), रौशन कुमार, आलोक कुमार, प्रभाकर कुमार, कमल, पूजा, अनुराग कुमार नूतन, तनुजा, रौशन, मनीष और लड्डू जी सहित पुरे टीम का विशेष योगदान रहा है

संस्थान के एमडी सुमित चौबे ने बताया की आईआईटी में इस तरह का रिजल्ट देना किसी भी संस्थान के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है परंतु संस्थान के पास विशेष शिक्षकों की टीम एवं काफी मेहनती बच्चे हैं जिनके बदौलत यह सब संभव हो पता है

। अभी दो दिन पहले नीट परीक्षा में भी संस्थान के 37 बच्चों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल किया है साथ हीं पिछले कुछ वर्षों से हमारे संस्थान ने रिजल्ट के मामले में मिशाल पेस किया हैं उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से इस परीक्षा को लेकर पूरी योजना बनाई गई थी वह पूर्णत: सफल हुई जिसमें रेगुलर क्लास, फुल टेस्ट सीरीज, रेगुलर डाउट क्लास एवं फोकस्ड सेल्फ स्टडी ने बच्चों को इतने बड़े परीक्षा में सफलता के लिए पूर्णत: तैयार किया

साथ हीं चौबे ने कहा की संस्थान के लगातार बेहतर रिजल्ट का हीं परिणाम है की शहर से लेकर सुदूर गाँव के अभिभावक भी अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए संस्थान से जुड़ रहे हैं उन्होंने अभिभावकों और बच्चों को आस्वस्त करते हुए कहा की संस्थान को भी अपने जिम्मेदारी का पूर्ण अहसास है। कार्यक्रम के अंत में श्री ठाकुर ने बताया कि अब शहर के साथ-साथ गांव के बच्चे भी आईआईटी जा सकते हैं यह संस्थान के बच्चों ने साबित कर दिखाया है

संस्थान पर अपना बिश्वास लगातार बनाये रखने के लिए मिथिलांचल के अभिभावकों को विशेष रूप से धन्यवाद देने के साथ हीं ठाकुर ने अभिभावकों से आग्रह भी किया की अभिभावक अपने बच्चों के लिए कोचिंग संस्थान का चयन करते वक्त उस संस्थान के पूर्व के वर्षों के रिजल्ट और संस्थान के शैक्षणिक माहौल का सूक्ष्म अवलोकन जरूर करें सिर्फ उसके विज्ञापन के झांसे में न फंसें क्योंकि उनका एक निर्णय उनके बच्चों के पुरे भविष्य को बनाता है। ओमेगा आगामी वर्षों में भी आईआईटी एवं नीट में सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट देकर मिथिला के गौरव को बढ़ाने हेतु प्रतिबद्ध है।

Related posts

मानवता हुई शर्मसार !… मुजफ्फरपुर में दलित महिला की निर्वस्त्र कर पिटाई, पति के साथ बदसलूकी

Bihar Now

Breaking : बिहार के उप मुख्यमंत्री के घर पर उपद्रवियों का जोरदार हमला, कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन जारी…. जल रहा “बिहार”, कहाँ है सरकार ?…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो