Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

हथियार के साथ रील्स गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल हथियार और खोखा बरामद

अजय धारी सिंह, मधुबनी 

मधुबनी:  हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगांव में रील्स बनाने के दौरान के एक किशोर की मौत मामले में नामजद प्राथमिक मुख्य आरोपित उमगांव निवासी शिवम कुमार साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मामले को लेकर हरलाखी थाना में मीडिया से बात करते हुए बेनीपट्टी डीएसपी निशिकांत भारती ने बताया की घटना सोमवार को एक बच्चे के मौत के आरोपी शिवम कुमार को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा गोली का खोखा भी बरामद कर लिया गया है, जिसको एफएसएल में जांच के लिए भेजा जाएगा।

गुरुवार को हरलाखी थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर मीडियाकर्मियों के बात करते हुए बेनीपट्टी एसडीपीओ निशिकांत भारती ने बताया की बीते सोमवार दिन के करीब 3 बजे उमगांव के ही सहदेव गुप्ता उर्फ बौका के 13-14 वर्षीय पुत्र इंदल कुमार की मृत्यु हो गई थी। घटना को लेकर मृतक इंदल साह के मां के द्वारा हरलाखी थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी।

अनुसार घटना के बाद प्राथमिकी में दर्ज आरोपी फरार हो गया था, जबकि आरोपी के माता और पिता को पुलिस ने पूछताछ किया। साथ ही पुलिस ने त्वरित अनुसंधान करते हुए मुख्य आरोपी शिवम कुमार साह को हथियार के साथ गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।

उन्होंने बताया युवक ने जिस हथियार से हत्या की थी। पुलिस ने वह हथियार भी बरामद कर लिया। साथ में पुलिस ने गोली का खोखा भी बरामद किया है, जिसे एफएसएल में भेज कर जांच की जाएगी। पुलिस आगे भी मामले की छानबीन जारी रखेगी।

एसडीपीओ निशिकांत भारती ने बताया बहुत कम समय में एक बड़ी कामयाबी मिली है। एसडीपीओ ने बताया मामले की पुलिस गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा की पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है।

जैसे की आरोपी युवक हथियार कहां से लाया और किससे खरीदा इसकी भी जांच की जाएगी। घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है, उनकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इस मौके पर हरलाखी थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सहनी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

आपको बता दें की मधुबनी में हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगांव में सोमवार (23 सितंबर) को दोपहर करीब तीन बजे के आसपास गोली लगने से एक बच्चे (13-14 साल) की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान उमगांव के ही सहदेव गुप्ता उर्फ बौका के पुत्र इंदल कुमार के रूप में हुई है। इं

दल दो दोस्तों के संग हथियार के साथ रील बना रहा था। इसी दौरान गोली चल गई जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना को लेकर मृतक की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी और घटना के अगले दिन (मंगलवार को) घटना के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर शव सहित सड़क जाम भी किया था। अब ये देखना है की घटना के तीन दिनों के अंदर पुलिस द्वारा मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी से परिवार और इलाके का माहौल कितना बदलता है।

 

 

Related posts

Bihar Now

कोरोना जांच के नाम पर खानापूर्ति का मामला आया सामने… अप्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों पर जांच की जिम्मेदारी ?…

Bihar Now

Breaking : बाबा बागेश्वर पहुंचे बिहार, पटना एयरपोर्ट पर बाबा का जोरदार स्वागत , जय श्री राम के लगाए गए नारे .. बाबा के कार्यक्रम में आतंकी हमले की आशंका !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो