Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के कोसी में बाढ़ को लेकर “रेड” अलर्ट जारी, जल संसाधन विभाग ने सभी DM को लिखा पत्र… अलर्ट मोड पर बिहार !..

बी एन सिंह पप्पन, ब्यूरो हेड, कोसी प्रक्षेत्र, बिहार नाउ

बिहार में अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज में एक्सट्रिमली हेवी रेन को लेकर रेड अलर्ट और शिवहर, सीतामढ़ी, सारण, सीवान, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर और पूर्णियां भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं इसी बीच जल संसाधन विभाग ने कोसी प्रक्षेत्र, दरभंगा सहित कई जिलों को बाढ़ की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तमाम जिलों को अलर्ट मोड़ पर रहने को कहा है …,सभी जिलों के डीएम और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना एवं निपटने के लिए एहतियात के तौर पर कदम उठाने के निर्देश दे दिए गए हैं …

इसके बाद सहरसा सहित सभी संबंधित जिलों के अधिकारी ने बाढ़ को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है…सहरसा जिला पदाधिकारी बैभव चौधरी ने सम्पर्क करने पर कहा कि लगातार हो रही अत्याधिक वर्षा के फलस्वरूप कोशी नदी के जलस्तर में निरंतर बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए सामान्यतः बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्र यथाः सिमरी बख्तियारपुर, नवहट्टा, महिषी एवं सलखुआ से संबंधित आम नागरिक को सजग/सतर्क रहने एवम आवश्यकतानुसार उच्च स्थान पर चले जाने की सलाह दी जाती है। स्थानीय प्रशासन को इस आशय की सूचना लगातार प्रसारित हो, इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, चंद्रयायण एवम कोपरिया को तटबंधों के सतत निगरानी हेतु निर्देशित किया गया है। अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष सिमरी बख्तियारपुर, नवहट्टा, महिषी, सलखुआ को सजग/सतर्क रहने एवम अन्य विभागों के सहयोग/समन्वय से बाढ़ सुरक्षात्मक/राहत संबंधी तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा पटना, वैशाली, जहानाबाद, मधुबनी, भोजपुर, सारण, सीवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी और पश्चिम चंपारण में फ्लैश फ्लड की संभावना है। आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रशासनिक तैयारी करने की चेतावनी दी है।

आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित जिलाधिकारियों से कहा है कि अगले चौबीस घंटे अहम है। आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारी कर लें। संबंधित एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखें।

जल संसाधन विभाग की ओर से जारी पत्र में लिखा गया है कि

दिनांक 27.09.2024 से नेपाल प्रभाग में निरंतर अत्यधिक एवं अप्रत्याशित वर्षापात जारी है, जिसके फलस्वरूप आगामी 48 घंटों के दौरान नेपाल प्रभाग से उद्गमित होने वाली गंडक, कोशी, महानंदा आदि नदियों में अप्रत्याशित जलश्राव प्रवाहित होने की संभावना है।

जल संसाधन विभाग के बाढ़ प्रबंधन सुधार सहायक केन्द्र, पटना द्वारा निर्गत पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 28.09.2024 को रात्रि 12:00 बजे वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज से 6.00 लाख क्यूसेक एवं दिनांक 28.09.2024 को दोपहर 12:00 बजे वीरपुर स्थित कोशी बराज से 6.81 लाख क्यूसेक जलश्राव प्रवाहित होने की संभावना है, जो अबतक प्रवाहित अधिकतम जलश्राव के सन्निकट होगा।

उक्त संभावित स्थिति के आलोक में विभागीय स्तर पर प्रधान सचिव, जल संसाधन विभाग की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक की गई, जिसमें अभियंता प्रमुख, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण एवं अभियंता प्रमुख, मुख्यालय सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। उच्चस्तरीय बैठक के दौरान स्थिति की गंभीरता के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्णय लिये गये।

विभाग द्वारा सभी क्षेत्रीय अभियंताओं को तटबंधों / संरचनाओं के सुरक्षा के दृष्टिकोण से आगामी 48 घंटों तक संवेदनशील / अतिसंवेदनशील स्थलों पर कैम्प करने का निदेश दिया गया है। सभी स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में बाढ़ संघर्षात्मक सामग्रियों का भंडारण कराया गया है। साथ ही आवश्यकतानुसार संवेदनशील/अतिसंवेदनशील स्थलों के बेहतर पर्यवेक्षण हेतु अतिरिक्त अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है। विभाग के अंतर्गत सभी पदाधिकारियों का अवकाश अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है।

संभावित आपदा की स्थिति के मद्देनजर संबंधित जिला प्रशासन को भ सभी आवश्यक ऐहतियाती कार्रवाई करने, तटबंध के नदी भाग में आवासितों क अवगत कराते हुए यथोचित कार्रवाई करने एवं बाढ़ आपदा के लिए जिल प्रशासन के स्तर से गश्ती सुनिश्चित कराने हेतु निदेशित किया गया है। सभी तटबंधों / संरचनाओं के सुरक्षार्थ सतत् निगरानी एवं चौकसी बरती जा रही है।

Related posts

Kręci Ruletką W Kasynie

Bihar Now

पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय पर “PK” का तंज, कांग्रेस में शामिल होकर गांधीवादी नहीं हो सकते पप्पू यादव !…

Bihar Now

BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार …एक अभ्यर्थी की हालत गंभीर, कई छात्र घायल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो