Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 15 लाख के चोरी मामले का उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार…

मोतिहारी के धर्म समाज रोड स्थित गणपति ट्रेडर्स में 10 रोज पहले हुए 15 लाख के चोरी मामले का छतौनी पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। चोरी में शामिल दो चोर के साथ चोरी के लैपटॉप, चार्जर सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

मोतिहारी एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि 15 अगस्त को छतौनी थाना क्षेत्र के धर्मसमाज रोड स्थित गणपति ट्रेडर्स में अज्ञात चोरों द्वारा लगभग 15 लाख रुपए का लैपटॉप, चारजर, पेनड्राइव आदि सामान का चोरों नेचोरी किया था। चोरी की घटना के बाद एसपी ने चोरों की गिरफ्तारी हेतु एक टीम गठित कर तावातोर छापेमारी शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने खुदा नगर मोहल्ले में चोरों के रहने की सूचना मिली, वहां छापेमारी कर चोरी में शामिल दो चोर को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया। जिसने पूछताछ में चोरी में शामिल अपने अन्य साथियों का नाम का भी खुलासा किया है। वही अन्य सामान की बरामदगी हेतु छापेमारी की जा रही है।

विवेक कुमार, बिहार नाउ, मोतिहारी

री

Related posts

Best Win Rate Safe Pokies

Bihar Now

औरंगाबाद में IED बम बरामद, नक्सलियों के मंसूबे पर CRPF ने फेरा पानी…

Bihar Now

सम्राट के सवाल पर भड़के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बोले उसके बाप को किसने इज्जत दी… सम्राट बोले‌- मेरे पिताजी पर बोलने की उनकी हैसियत नहीं …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो