Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

बिहार में बेखौफ अपराधी, एक युवक की गोली मारकर हत्या, मौके से फरार हुए अपराधी…

नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के गंगटा गांव के 35 वर्षीय युवक पंकज कुमार की अहले सुबह मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी । हत्या उस समय की गयी जब वे मोटरसाइकिल से नवादा जा रहे थे। भागने के क्रम में अपराधी अपनी अपाची मोटरसाइकिल छोङ गये हैं । सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम केलिए सदर अस्पताल भेजा है । मोटरसाइकिल को जब्त कर मामले की जांच आरंभ की है ।
बताया जाता है कि स्व नवल सिंह के 35 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार सुबह मोटरसाइकिल से नवादा जा रहे थे । गंगटा व धंधारी मोङ के पुल के पास घात लगाए दो अपराधियों ने वहां पहुंचते ही ताबङतोङ गोलियों की बौछार कर दी। कुल सात गोलियों के निशान शरीर पर मिले हैं । गोली मारने के बाद उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी ।
घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है । घटनास्थल से अपराधियों द्वारा छोङे गये अपाची मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद किया है । घटना का कारण पुरानी दुश्मनी बताया गया है ।

वरयाम सुन्दर कुमार,नवादा

Related posts

Bihar Now

Breaking : दरभंगा में बड़ा हादसा, बेकाबू स्कार्पियो ने 4 लोगों को कुचला…

Bihar Now

पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज, CM नीतीश कुमार भी पहुंचे, दी मुबारकबाद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो