Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार NDA में ‘तू-तू, मैं-मैं’!… डिप्टी CM विजय सिन्हा और मंत्री अशोक चौधरी के बीच तीखी बहस…

बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खब है. दरअसल सोमवार को NDA विधानमंडल दल की बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा और मंत्री अशोक चौधरी के बीच जमकर कहा-सुनी हुई.ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यक्रम में स्थानीय विधायक को नहीं बुलाए जाने पर विजय सिन्हा ने अशोक चौधरी से नाराजगी जताई.बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक के बीच ही दोनों के बीच बहस शुरू हो गयी.

विजय सिन्हा ने कहा कि गठबंधन धर्म का पालन सिर्फ एक सहयोगी नहीं,बल्कि सभी सहयोगियों को करना होगा.इस दौरान विजय सिन्हा ने NDA की बैठक में प्रहलाद यादव का मामला भी उठाया.उन्होंने कहा कि प्रहलाद यादव ने सरकार बनाने में समर्थन दिया था और इसकी जानकारी शीर्ष नेताओं को पहले से थी. ग्रामीण कार्य विभाग में ग्लोबल टेंडरिंग को लेकर भी विधायकों ने नाराजगी जताई.

बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू समेत कई विधायकों ने ग्लोबल टेंडरिंग पर अशोक चौधरी से असहमति व्यक्त की. विधायकों का कहना था कि ग्लोबल टेंडरिंग से चुनाव में नुकसान हो रहा है.NDA के विधायकों ने नल जल योजना को लेकर भी नाराजगी जताई.इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार समेत NDA घटक दल के सभी नेता मौजूद थे.

Related posts

Breaking : आरा के सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से इंज्यूरी रजिस्टर गायब, मचा हडकंप…

Bihar Now

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे फेज का एलान, BPSC ने जारी किया शेड्यूल …

Bihar Now

कोरोना से भयभीत न हों, सिर्फ सजग रहें…कोरोना से संक्रमित मरीजों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार : नीतीश कुमार

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो