Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे फेज का एलान, BPSC ने जारी किया शेड्यूल …

शिक्षक बहाली फेज 2 के लिए शिक्षा विभाग से मंजूरी मिलने के बाद बिहार लोक सेवा आयोग एक्शन में चुका है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने प्रारंभिक और माध्यमिक विद्यालयों की स्कूल शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण की घोषणा कर दी है।

परीक्षा के लिए पंजीकरण और परीक्षा की तिथियां भी जारी हो चुकी हैं। बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने शनिवार दोपहर को प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी घोषणा कर दी है।

शिक्षक भर्ती परीक्षा के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, बीपीएससी टीआरई के दूसरे चरण का नोटिफिकेशन आज ही जारी है। दो तरह के शिक्षकों की बहाली होगी। इसमें शिक्षा विभाग और पिछड़ा व अति पिछड़ा से प्राप्त अधियाचना के अनुसार बहाली होगी। 9 से 10 वर्ग के लिए 18877 रिक्त पद हैं।

वहीं 6 से 8 के लिए 16,140 रिक्त पद हैं। माध्यमिक विद्यालय में विशेष शिक्षकों के पद पर 270 रिक्त हैं। उच्च माध्यमिक यानी 11 और 12 वर्ग के लिए 18577 रिक्त पद हैं। परीक्षा का सिलेबर और अन्य जानकारी नोटिफिकेशन में जारी कर दी जाएगी।

बीपीएससी के अनुसार, टीआरई फेज 2 की परीक्षा में इस बार एक ही पेपर होंगे। यह परीक्षा ढाई घंटे की होगी। इसमें भाग एक में भाषा की परीक्षा होगी। भाग 2 सामान्य अध्ययन और भाग तीन संबंधित विषय की परीक्षा होगी। भाग एक क्वालिफाइंग विषय होगा। यह 30 नंबर के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।

सामान्य अध्ययन 40 नंबर के 40 नंबर के होंगे। वहीं जिस विषय के शिक्षक बनेंगे, उस विषय से 80 नंबर से 80 सवाल पूछे जाएंगे। भाषा में क्वालिफाइ करने के बाद ही मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। मेन यह तीनों एक ही बुकलेट में होगा। परीक्षा का सिलेबस एनसीईआरटी और एससीआरटी से होगा। इस परीक्षा में भी निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। अभ्यर्थी अपनी अज्ञानता या अन्य कारणों से अपने फॉर्म को ठीक से नहीं भर पाए थे।

आयोग की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, प्रारंभिक प्रशिक्षित शिक्षकों, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक के लिए बीपीएससी स्कूल शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के लिए निबंधन और शुल्क जमा करने की तिथि 5 नवंबर से 14 नवंबर तक होगी।

विलंब शुल्क के साथ 17 नवंबर तक निबंधन कर पाएंगे। वहीं ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 नवंबर से शुरू होगी। यह 25 नंवबर तक चलेगी। इस तिथि का विस्तार नहीं होगा और गलती सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा…

 

Related posts

डीएम चंद्रशेखर सिंह और के के पाठक आमने-सामने !… 25 जनवरी का स्कूलों को बंद रखने का निर्देश… पहले जिंदगी जरुरी, जिनको दिक्कत है वो करें CRPC का अध्ययन – डीएम, पटना…

Bihar Now

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा बने रॉ के नए चीफ , सामंत गोयल की लेंगे जगह…

Bihar Now

अमित शाह पहुंचे लखीसराय, मंच पर पहुंचते ही प्रणाम कर मौजूद जनता का किया अभिवादन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो