Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

कटिहार में अनाज घोटाले का पर्दाफाश !. किसकी जवाबदेही ?

कटिहार : में बाढ़ संकट के बीच अनाज की बड़े पैमाने पर हेराफेरी का मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रशासनिक तंत्र को हिला दिया है। बिहार राज्य खाद्य निगम (BSFC) के सीएमआर गोदाम में एजीएम की गैर मौजूदगी में प्राइवेट लोगों के द्वारा पूरे सिस्टम को ऑपरेट किया जा रहा था।

गुप्त सूचना पर एसडीएम आलोक चंद्र चौधरी ने गोदाम पर छापेमारी की। इस दौरान वहां मौजूद एक प्राइवेट व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई, जो भागने की कोशिश कर रहा था। मौके पर पकड़े गए इस शख़्स के पास से 3 लाख रुपये नकद बरामद हुए।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, गोदाम में रखी चावल की बोरियों में ईंटें भरी मिलीं और लगभग कई सौ मेट्रिक टन चावल गायब पाया गया। हालांकि, एसडीएम ने स्पष्ट किया कि फिलहाल गायब चावल की सटीक मात्रा का आकलन जारी है और पूरी जांच के बाद ही हकीकत सामने आएगी।

एसडीएम ने पुष्टि की कि एजीएम की गैर मौजूदगी में यह सरकारी गोदाम लंबे समय से प्राइवेट लोगों के कब्ज़े में था। चौंकाने वाली बात यह है कि पकड़ा गया व्यक्ति भी इन्हीं के द्वारा रखा गया था। फिलहाल उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है और मामले की तहकीकात चल रही है।

पूरे ज़िले में बाढ़ के कारण राहत कार्य तेज़ी से चल रहे हैं और ऐसे समय में सरकारी गोदाम से अनाज की हेराफेरी, गरीबों और बाढ़ पीड़ितों के लिए एक बड़ा झटका है। यह मामला न केवल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि आपदा के समय भी भ्रष्टाचार अपने पैर पसारे बैठा है।

Related posts

पटना में अपराध‍ियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, SI को लगी गोली; अपराधी भी घायल…

Bihar Now

1.19 करोड़ की अवैध संपत्ति; बिहार में इंजीनियर के 6 ठिकानों पर EOU का छापा…

Bihar Now

RJD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने राजद की जिम्मेदारियों से किया किनारा

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो