Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहार

“भाजपा- कचरा संग्रह वैन, मोदी इसके ड्राईवर…भाजपा के लिए राजनीतिक मूल्य, नैतिकता और मर्यादा जैसे शब्द हास्यास्पद”

पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा के लिए राजनीतिक मूल्य, नैतिकता और मर्यादा जैसे शब्द हास्यास्पद बनते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में जो भी हुआ वह पहला नहीं वल्कि इसका सबसे ताजा उदाहरण है। मोदी के भाजपा का यही असली चरित्र है। दरअसल, मोदी के शासनकाल में भाजपा कचरा संग्रह वैन के रूप में काम कर रही है जिसके ड्राइवर स्वंय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।

भारत के सभी विपक्षी दलों को मोदी जी का शुक्रगुजार होना चाहिए कि वो सभी दलों से कचरा उठाकर भाजपा में ठम्प कर रहे हैं। इसके लिए भाजपा में पूरी प्रक्रिया का पालन किया जाता है। पहले कमजोर कड़ी की तलाश, फिर चिन्हित कर इडी, इनकम टैक्स और सीबीआई के संयुक्त प्रयास से कचरा में तबदील करने का काम, फिर उसे इकट्ठा कर भाजपा में डम्प करने का सिलसिला। यह काम मोदी जी के शासन में आने के बाद से ही शुरू हो गया।

डा0 सिंह ने कहा कि यह सोचकर दुख होता है कि भाजपा वही पार्टी है जिसकी स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी। वाजपेयी जी ने संसद में विश्वास मत पर दिये गये अपने अभिभाषण में कहा था कि केवल सत्ता के लिए अगर जोड़-तोड़़ करना पड़े तो ऐसी सत्ता को हाथ से छूना तो दूर मैं चिम्टा से भी न पकड़ू, लेकिन उन्हीं के शिष्य होने का दावा करने वाले नरेन्द्र मोदी सत्ता को सीने से लगाये रखने के लिए कचरा भी सर पर उठाने को तैयार हैं।

Related posts

पूर्णिया में गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या, पति गिरफ्तार … 2008 में हुई थी शादी, जांच में जुटी पुलिस ….

Bihar Now

डॉक्टर ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत

Bihar Now

Breaking : आपसी विवाद में जमकर मारपीट, एक होमगार्ड जवान की मौत, 3 घायल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो