Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहार

“मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं‌ सुशील मोदी, किसी तरह BJP में पुनर्स्थापित होना चाहते हैं”…

ललन सिंह ने राज्यसभा सांसद व बीजेपी नेता सुशील मोदी पर भी जोरदार हमला बोला। कहा कि सुशील मोदी मुंगेरी लाल का हसीन सपना देख रहे हैं। सुशील मोदी सिरियस आदमी नहीं है वो बेचारे इन दिनों काफी परेशानी में हैं। भाजपा में उनका हश्र दुर्गती वाला हो चुका है। वो प्रयास में लगे हुए है कि किसी तरह बीजेपी में पुनर्स्थापित हो जाए। अभी 2024 का चुनाव भी आने वाला है …

ललन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि नल का जल हमने हर घर में पहुंचाया। उन्होंने लोगों से पूछा की नल का जल हमने पहुंचाया कि नहीं पहुंचाया। ललन सिंह ने इस बयान का जवाब देते हुए कहा कि नल का जल योजना केंद्र की स्कीम नहीं है यह तो बिहार सरकार की योजना है। इसमें केंद्र का एक पैसा नहीं लगा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कहा था हर घर नल का जल योजना में केंद्र सरकार का एक भी पैसा नहीं लगेगा। नहीं तो फूल क्रेडिट केंद्र की बीजेपी सरकार ले लेगी…

ललन सिंह ने कहा कि अब बीजेपी नेता सुशील मोदी जवाब दे रहे हैं कि फोर्टिन्ट फाइनेंस का पैसा इसमें लगा हुआ है। फोर्टिन्ट फाइनेंस कमीशन का पैसा फॉर्मूले के तहत हर राज्य को मिलता है। यह बिहार का भी हिस्सा है। ललन सिंह ने सुशील मोदी को कहा कि बिहार को जब उसका हिस्सा मिला है तो आप क्यों प्रवचन दे रहे हैं?

जो गंभीर है ही नहीं उनकी बातों पर क्या जवाब देंगे? अपना पद और स्थान सुरक्षित रखने के लिए और अपने नेता को खुश करने के लिए जो कुछ बोलता है उसकी बातों का जवाब नहीं देना चाहिए। ललन सिंह ने कहा कि विपक्षी एकता के प्रयास से बीजेपी दहशत में है। वही चिराग को लेकर कहा कि चिराग के बात का हम नोटिस ही नहीं लेते…

Related posts

महिला आरक्षण बिल पर PM मोदी के समर्थन में खड़े हुए CM नीतीश, मोदी सरकार के फैसले का किया स्वागत, कर दी ये मांग

Bihar Now

प्रतिरोध दिवस मनाते हुए TET शिक्षकों ने निकाला मौन मार्च..

Bihar Now

पटना के अस्पताल की लापरवाही… कोरोना के इलाज की तैयारी या खुद फैला रहे बीमारी ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो