Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

महाराष्ट्र प्रकरण पर बोले लालू, शरद‌ पवार की पार्टी को तोड़ा गया, हम नहीं टूटेंगे, BJP का होगा सफाया… नीतीश की किताब का विमोचन..

महाराष्ट्र में सियासी फेरबदल और एनसीपी में टूट के बाद राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव का बड़ा बयान सामने आया है। आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि शरद पवार एक ताकत का नाम है। जिसे हिलाने का काम किया जा रहा है। शरद पवार की अपनी शक्ति और हैसियत है। शरद पवार के सामने भाजपा फेल हो जाएगी..

उन्होंने कहा कि शरद यादव का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। लालू ने आगे कहा कि बीजेपी का सफाया हो रहा है। बिहार में तो बीजेपी का खेल चलने वाला ही नहीं है। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए राजद सुप्रीमो ने कहा शरद पवार पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। शरद एक हैसियत हैं और एक ताकत हैं। उस ताकत को नरेंद्र मोदी ने हिलाने की कोशिश की है। इस कोशिश में सब फेल हो जाएंगे…

शरद पवार का इस देश के मजबूत नेता है कोई असर पड़ने वाला नहीं है. नरेंद्र मोदी का सफाया हम करके रहेंगे। मीडिया ने लालू को बताया कि बीजेपी नेता सुशील मोदी कह रहे हैं कि बिहार में भी महाराष्ट्र की तरह ही होगा। इस सवाल पर लालू भड़क गये उन्होंने कहा कि सुशील मोदी क्या चीज है।

Related posts

नम आँखों से मॉ सरस्वती के साथ स्वर कोकिला की हुई अंतिम विदाई..

Bihar Now

एहतियात के तौर पर दरभंगा- बेगूसराय बार्डर सील, DM ने सीमाओं पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा…

Bihar Now

अपने मंत्री को छोड़ने जेडीयू कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री संजय झा ने कहा – समय की पाबंदी को समझते हैं नीतीश कुमार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो