Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

लैंड फॉर जॉब मामले में तेजस्वी यादव के खिलाफ CBI ने दाखिल की चार्जशीट, बनाया आरोपी.. 12 जुलाई को होगी सुनवाई..

लैंड फॉर जॉब घोटाले मामले में बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव  के परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. अब केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई ने सोमवार 3 जुलाई को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब घोटाले मामले में आरोप पत्र दाखिल किया है. आरोप पत्र में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और कंपनियों समेत कई अन्य लोगों के नाम आरोपी के तौर पर शामिल हैं.

एवन्यू कोर्ट अब 12 जुलाई को सुनवाई करेगा. नौकरी के बदले जमीन घोटाले से संबंधित मामले में सीबीआई पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और कई अन्य के खिलाफ पहले ही आरोप पत्र दायर कर चुकी है.

सीबीआई ने अदालत को बताया कि पहले से ही आरोप पत्र दायर होने के बावजूद मामले में एक नया आरोप पत्र दायर किया गया है क्योंकि कथित मामला एक अलग कार्यप्रणाली के साथ किया गया है. कोर्ट को ये भी बताया गया कि लालू और तीन अन्य के खिलाफ मंजूरी का इंतजार है.

Related posts

Bihar Now

Bihar Now

भोज के लिए दही लेकर आने के दौरान दर्दनाक हादसा, 4 की मौत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो