Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना में फिर दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, चाय पीकर लौटते वक्त बदमाशों ने ले ली जान, आखिर “सु”शासन की सरकार का अपराध पर नियंत्रण कब❓…

पटना में रविवार को एक चौंकाने वाली वारदात में वकील जितेंद्र कुमार महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र की है, जहां बीच सड़क पर बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े इस हत्याकांड को अंजाम दिया.

जितेंद्र महतो रविवार को अपने मोहल्ले मोहमदपुर स्थित घर से दोपहर में चाय पीने निकले थे. चाय पीकर जैसे ही वे लौट रहे थे, हमलावरों ने पास आकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. तीन खोखे मौके से बरामद हुए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोग सहम गए.

गोली लगने के बाद घायल जितेंद्र को परिजन पीएमसीएच ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. परिवारवालों का कहना है कि वे दो वर्षों से कोर्ट जाना बंद कर चुके थे. उन्होंने अपनी कई दुकानें किराए पर दे रखी थीं और प्रॉपर्टी के कारोबार में सक्रिय थे.

पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है. वहीं स्थानीय लोगों से भी पूछताछ हो रही है. पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद की आशंका को भी खंगाल रही है.

जितेंद्र महतो की हत्या के बाद मोहमदपुर इलाके में तनाव और सन्नाटा फैल गया है. लोग स्तब्ध हैं कि आखिर दिनदहाड़े इस तरह की वारदात को कैसे अंजाम दिया गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और आसपास के लोगों में गुस्सा भी देखा गया.

Related posts

बिहार में 20 अक्टूबर से योगी आदित्यनाथ की रैली, ताबड़तोड़ 18 रैलियां करेंगे योगी आदित्यनाथ…

Bihar Now

Breaking : अररिया में SP आवास से 250 मीटर दूर बैंक ऑफ इंडिया से दिन-दहाड़े 50 लाख की लूट, सुशासन पर सवाल ?…

Bihar Now

Blast Update: दरभंगा ब्लास्ट मामले की जांच के लिए NIA की टीम पहुंची दरभंगा ,अधिकारियों ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, अभी तक इस मामले में 3 संदिग्ध गिरफ्तार …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो