Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधबिहार

बैंक में चोरी करने में असफल चोरों ने बैंक को किया आग के हवाले, बैंक का अधिकांश सामान खाक, जांच में जुटी पुलिस…

सुपौल : सदर थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। शायद यह पहली घटना भी है जिसमे चोरी में असफल होने पर चोरों ने किसी बैंक को आग के हवाले कर दिया हो। जिसमे चोरी की नियत से बैंक में चोरी करने गए चोरों ने चोरी में असफल होने पर बैंक में ही आग लगा दिया है। इस बात की जानकारी आसपास के लोगों को तब लगी जब लोग सुबह उठा तो देखा की बैंक धू धू कर जल रही है।

यह घटना सदर थाना क्षेत्र के हरदी का है। जहां सेंट्रल बैंक की शाखा में देर रात चोरों ने चोरी की नियत से बैंक के ग्रिल का ताला काटकर बैंक के अंदर घुसा, जिसके बाद लॉकर को खोलने की कोशिश की गई। लेकिन लॉकर नहीं खुली। जिसके बाद चोरों ने बैंक में आग लगा दी और वहां से निकल गए। सुबह जब आसपास के लोग जागे तो देखा की बैंक धू धू कर जल रही है।

जिसके बाद प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। तब मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बैंक का अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था। घटना की सूचना पर एसपी सुपौल भी घटना स्थल का जायजा लिया है। बड़ी संख्यां में लोग इस घटना को देखने वहां पहुंच गए हैं।खास बात यह भी है की बैंक से कुछ ही दूरी पर हरदी का पुलिस कैंप भी है।

बाबजूद इतनी बड़ी घटना घट जाना लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। इधर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मौके पर मौजूद बैंक प्रबंधक सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल कैस की चोरी या क्षति नहीं लग रहा है। क्योंकि लॉकर अभी खुल नहीं रही है। उन्होंने बताया कि बांकी बैंक का काफी सामान जल गया है। जांच की जा रही है जांच के बाद ही पता चल पाएगा की क्या कुछ नुकसान हुआ है। कितनी की क्षति हुई है।

Related posts

लालू पहुंचे सीएम आवास, आधे घंटे नीतीश से हुई बात… दो बार नीतीश गए थे, लालू से नहीं हुई थी मुलाकात …

Bihar Now

नहाने के दौरान नदी में डूबने से दो की मौत, एक को बचाया गया..

Bihar Now

जेडीयू के 10 विधान पार्षदों का समाप्त हो रहा आज कार्यकाल…विधान परिषद में बीजेपी बन जाएगी सबसे बड़ी पार्टी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो