Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बेंगलुरु में नीतीश कुमार के खिलाफ लगे पोस्टर्स, नीतीश को बताया अनस्टैबल पीएम कैंडिडेट …

नरेंद्र मोदी व बीजेपी के खिलाफ लामबंद को लेकर विपक्षी एकता की दूसरी बैठक बेंगलुरु में शुरू होने वाली है.. लेकिन इस सबके बीच बेंगलुरु की सड़कों पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं.. इस पोस्टर के जरिए नीतीश कुमार पर तंज कसा गया है.. नीतीश कुमार को इस पोस्टर में एक्सिडेंटल पीएम कैंडिडेट बताया गया है …

बैठक से पहले सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में उन्हें अनस्टेबल प्राइमिनिस्ट्रियल कंटेंडर यानी प्रधानमंत्री पद के अस्थिर दावेदार बताया गया ।साथ ही सुल्तानगंज ब्रिज गिरने को लेकर भी पोस्टर लगाए गए। जिसमें लिखा- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत | सुल्तानगंज ब्रिज- नीतीश कुमार का बिहार को तौहफा जो गिरता रहता है।

जबकि दूसरे पोस्टर में सुल्तानगंज ब्रिज कब-कब गिरा इसका जिक्र है। हालांकि, बेंगलुरु पुलिस ने ये पोस्टर हटा दिए हैं …

विपक्षी एकता की बैठक बेंगलुरु के ताज वेस्ट एंड होटल में हो रही है, जिसमें बिहार के JDU और RJD समेत देश की 23 पार्टियां शामिल हो रही हैं…

Related posts

बिहार में DSP का तबादला,गृह विभाग ने की अधिसूचना जारी…

Bihar Now

अररिया में बम ब्लास्ट, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल…जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

गंगा स्नान करने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत, इलाके में मातम सा माहौल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो