Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

नीतीश कुमार फिर मारेंगे पलटी ! … सजाएंगे महागठबंधन की महफ़िल, RJD विधायक का बड़ा दावा !…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महागठबंधन के साथ जा सकते हैं. आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने गुरुवार (20 फरवरी) को अपने बयान में ऐसा दावा किया है. वे पहले भी इस तरह का बयान दे चुके हैं.

एक बार फिर से बयान देने के पीछे का कारण यह है कि गुरुवार को दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता का शपथ ग्रहण समारोह था. इसमें नीतीश कुमार नहीं पहुंचे. इसी के बाद भाई वीरेंद्र ने यह बड़ा बयान दे दिया है.

दरअसल मनेर से आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र गुरुवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे. इसी दौरान पत्रकारों ने भाई वीरेंद्र से पूछा कि नीतीश कुमार आज दिल्ली नहीं गए हैं. इस पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी तो हमारे साथ आने वाले हैं तो कहां से दिल्ली जाएंगे. भाई वीरेंद्र के इस बयान से सियासी गलियारे में एक बार फिर तूफान उठ गया है.

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली नहीं जाने को लेकर भले राजनीति शुरू हो गई है लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाने के पीछे कई कारण था. सीएम का पहले से भी कार्यक्रम तय था.

आज (गुरुवार) सीएम नीतीश कुमार का प्रगति यात्रा के तहत नालंदा का दौरा था तो वे यहां पहुंचे थे. सीएम नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान नालंदा जिले को 820 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी. 263 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया.

दूसरी ओर आरजेडी विधायक के इस बयान पर जेडीयू की ओर से प्रतिक्रिया आनी बाकी है. इतना तय है कि भाई वीरेंद्र के बयान से एक बार फिर अटकलों का बाजार गर्मा हो गया है. हालांकि सीएम नीतीश कुमार कई बार यह कह चुके हैं कि अब वे बीजेपी के साथ हैं और कभी महागठबंधन के साथ नहीं जाएंगे. वे गलती कर चुके हैं लेकिन अब नहीं करेंगे.

Related posts

एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती, सरेशाम व्यवसाई की गोली मारकर हत्या

Bihar Now

Best Payout Online Casino Uk Black Jack

Bihar Now

ई – पॉस मशीन को लेकर बैठक आयोजित

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो