Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, पांच साल में 1 करोड़ युवाओं को देंगे नौकरी…! 

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 को सियासी सरगर्मियां तेज हो चुकी है। नीतीश सरकार चुनाव को देखते हुए कई बड़े ऐलान कर रही है जिसमें बिहार मूल की महिलाओं को नौकरियों और शिक्षा में 35 फीसदी आरक्षण और युवा बोर्ड बनाने जैसे फैसले शामिल हैं। इस बीच आज सीएम नीतीश कुमार ने एक और बड़ा ऐलान किया है। नीतीश सरकार ने 2025-30 के बीच 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी स्वयं नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट के जरिए दी।

सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि प्रदेश में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी में रोजगार मिले, ये हमारी शुरू से ही सोच रही है। साल 2005 से 2020 के बीच 8 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। इस गति को बढ़ाने के लिए हमने 2020 में निश्चय-2 में 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 10 लाख लोगों को रोजगार देने का संकल्प लिया था। इसे बाद में बाद में बढ़ाकर 12 लाख को सरकारी नौकरी और 38 लाख को रोजगार का लक्ष्य निर्धारित किया था।

सीएम ने आगे लिखा कि मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि अब तक प्रदेश में 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और लगभग 39 लाख युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है। 50 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार और नौकरी देने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। इसी क्रम में अगले पांच साल यानी 2025-2030 के बीच लक्ष्य को दोगुना करते हुए एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया जा रहा है। इसके लिए निजी क्षेत्रों में नौकरी और रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे। इसके लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित की जाएगी।

Related posts

Bihar Now

भारी मात्रा में शराब के साथ एक तस्करी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Bihar Now

Big Breaking : तेजस्वी यादव,तेज प्रताप यादव, पप्पू यादव सहित हजारों अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो