नालंदा: बिहार के नालंदा में उस वक्त जमकर बवाल हुआ जब दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई. मारपीट के दौरान क्षेत्रीय राजद नेता हेमंत कुमार पर कई राउंड फायरिंग की गई. हालांकि एक गोली आरजेडी नेता के सिर को छूकर निकल गई. वहीं हेमंत कुमार को बुरी तरह से पीटा भी गया. इसके बाद लोग उग्र हो गये और पुलिस पर पथराव कर दिया.
नालंदा में आरजेडी नेता पर फायरिंग: राजद नेता हेमंत कुमार को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बतायी जा रही है. घटना से नाराज लोगों ने रोड जाम कर दिया और एक बाइक को फूंक दिया. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव कर दिया.
आक्रोशितों का पुलिस पर पथराव: हालात बिगड़ता देख हिलसा अनुमंडलीय पदाधिकारी अमित कुमार पटेल पुलिस पदाधिकारी गोपाल कृष्ण सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया. हालांकि इस दौरान कुछ पुलिस कर्मियों के चोटिल होने की सूचना भी आई. घटना के संबंध में जख्मी क्षेत्रीय राजद नेता हेमंत कुमार ने बताया कि एकंगरसराय थाना क्षेत्र के रक्शा गांव में दो साल से जमीनी विवाद चला आ रहा है.
“जनता दरबार में जाते हैं तो CO और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. वहीं बदमाशों ने घर से बाहर बुलाया मुझपर फायरिंग कर दी. 5 राउंड फायरिंग की गई जिससे एक गोली मेरे सिर को छूकर निकल गई. बाल-बाल जान बच सकी.”- हेमंत कुमार, राजद के क्षेत्रीय नेता

पुलिस ने मारपीट की कही बात: आक्रोशित लोगों ने घटना के खिलाफ सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा करने लगे. हालात काबू में करने के लिए पुलिस पहुंची और पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद घंटों लगे जाम को लोगों ने हटा दिया. हिलसा डीएसपी 2 गोपाल कृष्ण ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है. जब घटनास्थल पहुंचे तो पता चला कि गोलीबारी नहीं बल्कि मारपीट में एक व्यक्ति ज़ख़्मी हुआ है.
“जख्मी का इलाज चल रहा है. ग्रामीण सड़क जामकर हंगामा कर रहे थे. वहीं जब समझाने का प्रयास किया तो उनलोगों ने पथराव कर दिया. हालात पर काबू पाने के लिए बल का प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा गया और तब जाकर मामला शांत हुआ है.”- गोपाल कृष्ण, हिलसा डीएसपी 2
गांव में कैंप कर रही पुलिस: फिलहाल पुलिस मौक़े पर कैम्प कर रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना में शामिल आरोपितों की तलाश की जा रही है. गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.
“सुबह 10 बजे एकंगरसराय थाने की पुलिस को सूचना मिली कि रक्शा गांव के पास बजरंग बली का मंदिर है, वहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए. अफवाह थी कि एक आदमी को गोली लगी है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है. एक व्यक्ति को सिर पर चोट आई है. अभी हालात नियंत्रण में है. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटना का वीडियो भी सामने आया है.”- अमित कुमार पटेल, हिलसा एसडीओ, नालंदा