Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार सरकार के मंत्री ने पटना के विभिन्न पंडालों में घूम कर मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली की कामना की…

बसंत पंचमी के अवसर पर राज्य के भवन निर्माण मंत्री डॉ० अशोक चौधरी ने राजधानी पटना के बिभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान पटना के बी एन कालेज छात्रावास, न्यू हास्टल, मिण्टो छात्रावास, जैक्सन छात्रावास, हथवा छात्रावास, पी जी छात्रावास , पटेल छात्रावास एवं सैदपुर छात्रावास में घूमकर डॉ० चौधरी ने कहा कि आज के दिन हम सब लोग पुरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ ऋतुराज बसंत के आगमन पर बसंत पंचमी तथा ज्ञान की अधिष्ठात्री माँ सरस्वती की पूजा- आराधना करते है। इस दौरान उन्होंने विद्या, बुद्धि और ज्ञानदायिनी मां सरस्‍वती से प्रदेश के साथ-साथ देश की खुशहाली की कामना की।

डॉ० चौधरी ने सभी लोगों से कहा की हम सब आज यह संकल्प लें कि हम अपने पास पड़ोस के सभी लोगों को शिक्षित करेंगे और निरक्षरता के अंधकार को पूरी तरह से समाप्त करेंगे।
इस दौरान भवन निर्माण मंत्री डॉ० चौधरी के साथ युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार झा, पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज, छात्र नेता मनीष सिंह, छात्र जद यू के उपाध्यक्ष सादाब आलम समेत अन्य लोगों ने भी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया।

Related posts

Pokies Online Deposit Casino Real Money

Bihar Now

2020 में नीतीश कुमार क्यों नहीं बनना चाहते थे बिहार के CM, प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा…

Bihar Now

कटैया से कोशी बराज जाने वाली मुख्य नहर का बांध टूटा, लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन…

Bihar Now