Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मनोज झा को मिला लालू यादव का समर्थन, लालू ने कहा – नहीं हुआ किसी समाज का अपमान, विद्वान आदमी हैं मनोज झा जी…

पटना : “ठाकुर विवाद” पर छिड़े सियासी घमासान के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है और राज्यसभा सांसद मनोज झा के बयान का समर्थन किया है। RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सांसद मनोज झा को विद्वान व्यक्ति करार दिया है।

लालू प्रसाद ने मनोज झा के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने कोई गलत बयानी नहीं की है। आरजेडी सांसद ने किसी को भी ठेस नहीं पहुंचाया है।

हालांकि कुछ लोग अलग बयानबाजी कर रहे हैं। वही, इस पूरे मामले में पूर्व सांसद आनंद मोहन की नाराजगी पर लालू प्रसाद ने स्पष्ट कहा कि मनोज झा ने किसी को टारगेट कर कविता नहीं पढ़ी थी। मनोज झा ने राज्यसभा में बिल्कुल सही तरीके से बात को रखा था।

इसके साथ ही लालू प्रसाद ने गुरुवार को सीएम नीतीश से मुख्यमंत्री आवास में हुई मुलाकात पर दो टूक अंदाज में कहा कि वे मुख्यमंत्री हैं इसलिए हम दोनों की लगातार मुलाकात होती है। कभी – कभी वे मुझसे मिलने के लिए मेरे आवास पर आते हैं लिहाजा मैं भी आज उनसे मिलने चला गया।

Related posts

नीतीश की वर्चुअल रैली की निकल गई हवा, जनता का स्पष्ट संदेश कि अब सिंहासन छोड़ो नीतीश – RJD

Bihar Now

आक्रोशित लोगों ने किया NH 31 जाम, पुलिस के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन…

Bihar Now

आस्था के महापर्व छठ के गीतों से सराबोर हुआ माहौल, प्रदेशवासियों को Perfection IAS की ओर से छठ की शुभकामनाएं…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो