Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़

Exclusive: लॉज में एक अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी…

मोतिहारी के कुशवाहा लॉज में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक युवक के हाथ और पाँव पर रस्सी से बांधे जाने का निशान बना हुआ है। युवक की पिटाई से मौत होने की चर्चा है। मौके पर पहुँची नगर थाना की पुलिस जांच में जुट गई है।

कुशवाहा लॉज के छात्रों के अनुसार रात्रि में जब लॉज में छात्र सो रहे थे तब मृतक युवक बाउंड्री पार कर लॉज में प्रवेश किया था । जिसके बाद लॉज के छात्रों ने अज्ञात युवक को पेड़ से बांध नगर थाना को सूचना दिया, लॉज के छात्रों के अनुसार मृतक युवक बता रहा था कि वह हॉस्पिटल चौक के पास किसी चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था इस दौरान लोगो ने उसकी जम कर पिटाई की है । लॉ

के छात्र सच बोल रहे है या झूठ इस बात की तहकीकात पुलिस कर रही है। पुलिस ने कुशवाहा लॉज से युवक की डेडबॉडी बरामद किया है ऐसे में कही युवक की मौत कुशवाहा लॉज में पिटाई से तो नही हुई है इस बिन्दु पर पुलिस जाँच कर रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है।

विवेक कुमार,बिहार नाउ, मोतिहारी

 

Related posts

“लालू जी से फोन पर हुई बातचीत, अब उनकी स्थिति अच्छी है’, बोले CM नीतीश …

Bihar Now

बिहार के नालंदा में दो पक्षों में विवाद, दबंगों ने दलित के घर में लगाई आग

Bihar Now

आमरण अनशन पर बैठे पूर्व केंद्रीय मंत्री का अचानक तबीयत खराब, पीएमसीएच में हुए भर्ती

Bihar Now