Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

बिहार के नालंदा में दो पक्षों में विवाद, दबंगों ने दलित के घर में लगाई आग

बिहार के नालंदा जिले के करायपरसुराय थाना क्षेत्र में गुरुवार (31 अक्टूबर) को आपसी विवाद में दबंगों ने मांझी परिवार की झोपड़ी में आग लगा दी. घटना के बाद दलित के घर में चीख पुकार मच गई. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि पीड़ित का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

घर में रखे सारे सामान जलकर राख

पुलिस के अनुसार, छितर बिगहा गांव में कथित तौर पर दिवाली की रात माचिस नहीं देने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट, गाली-गलौज हुई. इसके बाद दबंगों ने मांझी परिवार की फूस की झोपड़ी में आग लगा दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि छितर बिगहा निवासी अन्नु महतो एवं गोलू मांझी के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया. उसी दौरान ही मंगल मांझी की झोपड़ी में आग लगा दी गई, जिस कारण घर और उसमें रखे सारे सामान जलकर राख हो गए.

पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाया

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई. अधिकारी ने बताया कि मंगल मांझी की पत्नी धर्मशीला देवी के बयान पर इस मामले की एक प्राथमिकी करायपरसुराय थाना में दर्ज कर ली गई है. इस घटना में चार लोगों को आरोपी बनाया गया है. जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. उन्होंने बताया कि पूरी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है. गांव में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Related posts

पेट्रोल पंप पर लगा मुफ्त चिकिसत्सा शिविर

Bihar Now

Breaking: अगले हफ्ते तक नहीं होगा बिहार विधानसभा के चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, 20 सितंबर के बाद हो सकती है घोषणा.. !..

Bihar Now

बिहार में भी बीएड वाले प्राइमरी टीचर नहीं बन पाएंगे: शिक्षक भर्ती में शामिल 3.90 लाख बीएड पास कैंडिडेट्स के रिजल्ट पर रोक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो