Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

“अपराधियों का परिवार है, अपराधियों का सरदार है, कारागार में प्रवास है, प्रवचनकर्ता भ्रष्टाचारी व अपराधियों का युवराज है “….मधुबनी कांड को लेकर तेजस्वी पर JDU का जोरदार हमला..

मधुबनी हत्याकांड में पीड़ित परिवार से तेजस्वी यादव की मुलाकात के बाद जेडीयू ने जमकर हमला बोला है.. जेडीयू के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए तेजस्वी को अपराधों का युवराज करार दिया है..

नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव से चंद सवाल पूछते हुए गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पीड़ित परिवार का दुख दर्द बांटने नहीं, बल्कि राजनीतिक मानक यात्रा पर गए थे.. नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव इस घटना को राजनीतिक चश्मे से देख रहे हैं.. यदि पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना होती तो मन बेचैन होता, इतनी दुखदायी घटना में भी मौके पर माला नहीं पहनते, ऊंची कुर्सी पर नहीं बैठते, नारा नहीं लगवाते.. लेकिन आपने ये सब किया.. इसलिए गंभीरता के साथ बताना चाहता हूं कि आप राजनीतिक मानक यात्रा पर गए थे..

नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव अपराधों के युवराज हैं.. इस घटना में घटना के दिन से ही कार्रवाई शुरू हो गई थी लेकिन तेजस्वी यादव झूठा आरोप लगाते रहते हैं..

नीरज कुमार ने कहा कि यदि तेजस्वी यादव आपको लग रहा है कि पीड़ित के साथ न्याय नहीं हो रहा है तो आप हाईकोर्ट जाकर दायर क्यों नहीं करते.. पिता के बेल के लिए कोर्ट जाते हैं, पीड़ित परिवार के न्याय के लिएकोर्ट नहीं जाएंगें.. जाएंगे कैसे, आप तो जानते हैं कि आप सिर्फ झूठा आरोप लगाते हैं..

Related posts

Pub Casino No Deposit Bonus Codes Free Spins Uk

Bihar Now

पटना के इस्कॉन मंदिर में जमकर चले लाठी-डंडे, पुजारियों के दो गुट आपस में भिड़े

Bihar Now

कालाबाजारी कर रहे रिक्शा चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो