Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधबिहार

LJP के संगठन मंत्री संजय सिंह ने मधुबनी कांड के पीड़ित परिवार से की मुलाकात… संवेदना जताते हुए की आर्थिक मदद… आरोपियों को सख्त सजा की मांग की..

मधुबनी
बिहार के मधुबनी जिले के मोहम्दपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की एकसाथ हत्या ने प्रदेश के राजनीतिक गलियारे में जहां खलबली मचा दी वहीं आम लोगों के भी मन को झकझोर कर रख दिया । जिसने भी इस हत्याकांड के बारे में जाना एकबारगी सिहर जरुर उठा।। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी संवेदना जताई और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही कई सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी पीड़ित जनों से मुलाकात कर आर्थिक मदद भी दी।
ऐसे में लोजपा के संगठन मंत्री संजय सिंह ने भी अपने सामाजिक दायित्व की जिम्मेदारी निभाते हुए पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और अपनी ओर से पचास हजार रुपए की सहायता राशि भेंट कर परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि ऐसा जघन्य कृत्य करने वाले अपराधी कुत्सित मानसिकता के लोग होते हैं । जो व्यक्ति ऐसे क्रूर काम करे, मानवता और इंसानियत में यक़ीन ही ना करे उसके लिए कोई जाति-धर्म मायने नहीं रखता। ऐसे अपराधियों को जल्द से जल्द और कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
लोजपा नेता संजय सिंह ने कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है और पुलिस का डर समाप्त हो गया है जिसका ही नतीजा है यह हत्याकांड।
महमदपुर से लौटकर आने पर लोजपा के संगठन मंत्री संजय सिंह ने बताया कि ऐसी जघन्य हत्या किसी भी सभ्य समाज में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

उन्होंने बिहार सरकार ने मांग की कि प्रत्येक पीड़ित परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और मुआवजा दिया जाए। साथ ही अपराधियों को फ़ास्ट ट्रैक ट्रायल चलाकर अविलंब फांसी की सजा दी जाए।

गौरतलब है कि होली के दिन खुलेआम खून की होली खेली गई थी ।होली की सुबह मधुबनी जिले के मोहम्मदपुर गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग कर अपराधियों ने एक ही परिवार के 6 सदस्यों को गोली मार दी थी जिसमें 4 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई..यानी कुल 5 लोगों की मौत हो गई थी।

Related posts

मुजफ्फरपुर में लुटेरा से मुठभेड़, दो अपराधी को पुलिस ने मारी गोली…

Bihar Now

छपरा में बड़ा हादसा !… नदी में पलटी नाव, 5 शव बरामद, 14 लोग लापता… रेस्क्यू जारी…

Bihar Now

Big Breaking : बिहार समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके, घर से बाहर निकले लोग..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो