Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़

Exclusive: लॉज में एक अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी…

मोतिहारी के कुशवाहा लॉज में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक युवक के हाथ और पाँव पर रस्सी से बांधे जाने का निशान बना हुआ है। युवक की पिटाई से मौत होने की चर्चा है। मौके पर पहुँची नगर थाना की पुलिस जांच में जुट गई है।

कुशवाहा लॉज के छात्रों के अनुसार रात्रि में जब लॉज में छात्र सो रहे थे तब मृतक युवक बाउंड्री पार कर लॉज में प्रवेश किया था । जिसके बाद लॉज के छात्रों ने अज्ञात युवक को पेड़ से बांध नगर थाना को सूचना दिया, लॉज के छात्रों के अनुसार मृतक युवक बता रहा था कि वह हॉस्पिटल चौक के पास किसी चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था इस दौरान लोगो ने उसकी जम कर पिटाई की है । लॉ

के छात्र सच बोल रहे है या झूठ इस बात की तहकीकात पुलिस कर रही है। पुलिस ने कुशवाहा लॉज से युवक की डेडबॉडी बरामद किया है ऐसे में कही युवक की मौत कुशवाहा लॉज में पिटाई से तो नही हुई है इस बिन्दु पर पुलिस जाँच कर रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है।

विवेक कुमार,बिहार नाउ, मोतिहारी

 

Related posts

बेटे के हत्यारों के खौफ से घर बेचने को मजबूर,चिपकाया नोटिस…”सु”शासन पर खड़े हुए सवाल ?…

Bihar Now

भूमि विवाद में 60 वर्षीय वृद्ध की गोली मारकर कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस ….

Bihar Now

बिहार: पाटलिपुत्र सीट से BJP कैंडिडेट पर फायरिंग, बाल-बाल बचे रामकृपाल… चुनाव खत्म होने के बाद क्षेत्र भ्रमण पर थे सांसद…

Bihar Now