Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

अपराधी चुस्त, सहरसा पुलिस सुस्त !

जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र सौर बाजार एक पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर शुक्रवार की रात्रि लगभग दस बजे अपराधियों ने एक ट्रक को रोक कर ट्रक ड्राइवर मनोहर यादव को पहले नगद समेत सारा सामान लूट लिया बाद में गोली मारकर घायल कर दिया।

मालूम हो कि सिमरी की ओर से ट्रक लेकर आने के क्रम में बबुजना घाट स्थित पुल से 100मीटर उत्तर जिलेबी के पेड़ के पास सड़क पर लकड़ी का गट्ठर डालकर गाड़ी को रोका गया।गाड़ी को रोककर भागने के क्रम में 7-8 की संख्या में अपराधियों ने लुट-पाट करने के दौरान कनपट्टी में गोली मार दिया ।

गोलीबारी के बाद उस गाड़ी के पीछे चल रही दुसरी ट्रक के ड्राइवर भी गाड़ी रोककर भागा और दुर जाकर गाड़ी मालिक को फोन किया। गाड़ी मालिक ने तुरंत सौर बाजार थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी ।जिसके उपरांत गाड़ी मालिक, ड्राइवर मनोहर यादव को वहाँ से लाकर निजी क्लिनिक में भर्ती कराया ।

विदित हो कि बबुजना घाट के पास लगातार हो रहे अपराध के कारण ही वहाँ पुलिस चौकी की व्यवस्था की गयी थी परंतु पुलिस चौकी के व्यवस्था के उपरांत भी अपराधी के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम देना पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न खड़ा करता है । घटना के लगभग 3:30 घंटे के घटना बाद सौर बाजार गश्ती दल घटना स्थल पर पहुँची।पुलिस की कर्तव्यहीनता की परकाष्ठा को देखिये पुलिस चौकी के कोई भी पदाधिकारी गोलीबारी के बाद भी घटना स्थल की ओर झाँकना भी मुनासिब नहीं समझा एवं चौकी में ही गश्ती दल के आने तक आराम फरमाती रही।

इस मामले मैं एसपी राकेश कुमार ने गोली चलने की बात को नकारते हुए कहा संभवतः आपसी विवाद का मामला प्रतीत हो रहा है  वैसे ज्यादा कुछ अनुसंधान के बाद ही बताया जा सकता है। इस मामले की जांच जारी है।

बी एन सिंह पप्पन, सहरसा

Related posts

Can Australians Play Pokies Online For Real Money

Bihar Now

Breaking: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के छोटे भाई की अचानक बिगड़ी तबीयत, पटना IGIMS में भर्ती…

Bihar Now

Breaking: दरभंगा में एक MLC सहित 18 लोग कोरोना की चपेट में,प्रशासन आज ले सकती है बड़ा फैसला !…

Bihar Now